बिहार : मुजफ्फरपुर : कुढ़नी उपचुनाव में AIMIM इफेक्ट के बाद अब 'लोजपा' करेगी बड़ा खेला - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, November 11, 2022

बिहार : मुजफ्फरपुर : कुढ़नी उपचुनाव में AIMIM इफेक्ट के बाद अब 'लोजपा' करेगी बड़ा खेला

बिहार : मुजफ्फरपुर : कुढ़नी उपचुनाव में AIMIM इफेक्ट के बाद अब 'लोजपा' करेगी बड़ा खेला 


बिहार में एक बार फिर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। गोपालगंज और मोकामा के बाद कुढ़नी में उपचुनाव होना है। इसे लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि इस चुनाव में अब लोजपा रामविलास की एंट्री हो चुकी है। उधर, ओवैसी के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। जानकार बता रहे हैं कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने बगावत कर दी है और कुढ़नी में भूमिहार वोटर बीजेपी से नाराज हैं। उधर, मुकेश सहनी ने बाकी मतदाताओं को साधने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

लोजपा का नीतीश पर हमला
लोजपा रामविलास की ओर से दावा किया जा रहा है कि बिना उनके समर्थन के कुछ नहीं होगा। शहर के एक निजी होटल में बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को अपने जेहन से हटा चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार का कोई प्रभाव नहीं है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भी उनका कोई प्रभाव नहीं चलेगा। लोजपा जिसे समर्थन करेगी जनता उसे जिताएगी।

लोजपा भी सक्रिय
इस दौरान लोजपा रामविलास की मजबूती के लिए सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने की चर्चा की गई। बूथ लेवल तक पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर विचार किया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारने का संकेत दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बातचीत चल रही है। लोजपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की।

समीकरण लग रहा गड़बड़
उधर, इस सीट पर मुकेश सहनी भी ताल ठोक रहे हैं। कुढ़नी में मल्लाह, यादव और कोइरी वोट ज्यादा है। जानकार मानते हैं कि इस बार भी यदि मुकेश सहनी ने ताल ठोक दिया और ओवैसी की पार्टी यहां चुनाव लड़ गई, तो महागठबंधन का जीतना मुश्किल है। सियासी जानकार मानते हैं कि सहनी को तेजस्वी यादव अपने पाले में कर लेंगे और इस सीट पर ओवैसी की उतनी पकड़ नहीं है। हालांकि, ओवैसी की पार्टी कुछ नहीं करेगी लेकिन महागठबंधन को नुकसान पहुंचा देगी।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,