मध्यप्रदेश:भोपाल: बीजेपी ने मिशन 2023 के लिए एमपी में लांच किया 'अपना प्लान', 65 हजार बूथों पर युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, November 11, 2022

मध्यप्रदेश:भोपाल: बीजेपी ने मिशन 2023 के लिए एमपी में लांच किया 'अपना प्लान', 65 हजार बूथों पर युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश:भोपाल:  बीजेपी ने मिशन 2023 के लिए एमपी में लांच किया 'अपना प्लान', 65 हजार बूथों पर युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी 


मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी-कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर व्यस्त है। वहीं, बीजेपी मिशन 2023 के लिए अपनी रणनीति बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को बीजेपी सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अभियान “सुघोष” का शुभारंभ किया है। इस अभियान का फोकस 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। डिजिटल मीडिया के बढ़ते दौर में बीजेपी का ध्यान IT और सोशल मीडिया पर है। इसके लिए वो लगातार काम कर रही है। 2023 के चुनाव के लिए बीजेपी ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है जिसके तहत 'सायबर सेना' तैयार की जाएगी।

65 हजार बूथों में तैनात होंगे कार्यकर्ता
वीडी शर्मा ने सुघोष अभियान की शुरूआत की करते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 2023 के लिए युवाओं की सायबर सेना तैयार की जाएगी। जिसका मुख्य फोकस होगा बीजेपी को IT और सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों के बीच पहुंचाना। इसके लिए 65 हजार बूथों पर सोशल मीडिया और आईटी के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार किया जाएगा। जो लोगों को डिजिटल माध्यम से सरकार के कामकाज और योजनाओं की जानकारी देगें।

क्या कहा वीडी शर्मा ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पूर्ण विश्वास है कि बीजेपी मध्यप्रदेश की सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का सुघोष 2022 सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने और देशविरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा।

युवा संभालेंगे कमान
मध्यप्रदेश में चुनाव को देखते हुए बीजेपी एक्टिव मोड में है। वीडी शर्मा ने बताया कि 2023 में सुघोष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि युवा जमीन पर उतरकर हर बूथ पर कमान सम्भालेंगे। प्रत्येक बूथ पर युवाओं के हाथ में बागडोर होगी तो वहां कमल खिलेगा। यह पूरे मध्य प्रदेश भर के नौजवानों का शंखनाद है। इस अभियान के लिए सभी बूथ और मंडल के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,