पानीपत: पानीपत में घर से नाबालिग लड़की लापता:काम का बहाना बनाकर निकली, दो दिन से नहीं लगा कोई सुराग - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, July 21, 2025

पानीपत: पानीपत में घर से नाबालिग लड़की लापता:काम का बहाना बनाकर निकली, दो दिन से नहीं लगा कोई सुराग

पानीपत: पानीपत में घर से नाबालिग लड़की लापता:काम का बहाना बनाकर निकली, दो दिन से नहीं लगा कोई सुराग 


पानीपत जिले के थाना इसराना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की 18 जुलाई को घर से काम का बहाना बनाकर निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिजनों ने रिश्तेदारों से किया संपर्क

जानकारी के अनुसार लड़की की दादी ने बताया कि उनकी पोती घर पर ही रहती थी। वह कहीं बाहर नहीं जाती थी। परिवार उसकी हर मांग को पूरा करता था। लड़की के लौटने का इंतजार करने के बाद परिवार ने रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।

केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

दो दिन तक खोजबीन के बाद दादी ने थाना इसराना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। थाना इसराना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसमें मोबाइल फोन का दुरुपयोग और बच्चों को मिली अधिक आजादी प्रमुख कारण हैं।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,