उत्तर प्रदेश:लखनऊ: सितंबर आया, बारिश लाया, लखनऊ में झमाझम... जानिए नोएडा से गोरखपुर तक का हाल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, September 2, 2022

उत्तर प्रदेश:लखनऊ: सितंबर आया, बारिश लाया, लखनऊ में झमाझम... जानिए नोएडा से गोरखपुर तक का हाल

उत्तर प्रदेश:लखनऊ: सितंबर आया, बारिश लाया, लखनऊ में झमाझम... जानिए नोएडा से गोरखपुर तक का हाल 


उत्तर प्रदेश में अब मौसम के रुख में बदलाव होता नजर आ रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ों में पिछले माह की तेज बारिश के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने और बारिश के आसार मजबूत बताए जा रहे हैं। पहली सितंबर को ही राजधानी लखनऊ में बदले मौसम का असर देखने को मिला। कुछ इसी प्रकार का मौसम पूर्वांचल में बनने का अनुमान है। बारिश का असर बनने के कारण शुक्रवार को उसम जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिली। हालांकि, मौसम साफ होने की स्थिति में उमस का प्रभाव बढ़ने की आशंका जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी समेत यूपी के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, पश्चिमी यूपी तक लोगों को बारिश के लिए अभी इंतजार करना करना पड़ रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में एक-दो दिनों में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सितंबर माह की शुरुआत जुलाई जैस हुई है। माह के पहले दिन गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बादल बरसे। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र में शाम 5:30 बजे तक 35.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस बीच अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले बुधवार रात न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मॉनसूनल ट्रफ अमृतसर, रोहतक, बरेली, वाराणसी, पटना और बालुरघाट से गुजर रही है। मॉनसूनल ट्रफ की इस स्थिति के अलावा लोकल कंडीशन्स का भी शहर में असर दिखा। इस कारण अच्छी बारिश हुई। इस साल एक दिन में सबसे अधिक बारिश 55.4 मिलीमीटर 30 जून को हुई थी। इसके बाद 20 जुलाई को 52.3 मिलीमीटर और 21 जुलाई को 52.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

अगस्त माह में सबसे अधिक बारिश 30 तारीख को 28.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के जेपी गुप्ता ने बताया कि सितंबर के पहले दिन भले ही अधिक बारिश हुई हो, लेकिन शुरुआती हफ्ते में बारिश में कमी आएगी। इस बीच शुक्रवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बौछारें या हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वर्ष 2018 के बाद से सितंबर में अच्छी बारिश दर्ज हो रही है। इस साल एक दिन में 35.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यह आंकड़ा साल साल 2018 में 57.8 मिलीमीटर, साल 2019 में 76.6 मिलीमीटर, साल 2020 में 34.4 मिलीमीटर और साल 2021 में 115 मिलीमीटर था। मौसम विभाग की ओर से राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को उमस और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की संभावना 40 फीसदी है।

नोएडा, गाजियाबाद में धूप, उमस के आसार
नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार को भी धूप और उमस के आसार जताए गए हैं। 84 फीसदी ह्यूमिडिटी में कम तापमान भी लोगों को अधिक गर्मी का अहसास कराएगी। 5 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हवा से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की संभावना 3 फीसदी है। गाजियाबाद में तो मौसम बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। यहां पर बारिश की संभावना महज 2 फीसदी जताई गई है। शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वाराणसी-गोरखपुर में हल्की बारिश की संभावना
वाराणसी में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार की शाम 6 बजे से बारिश की उम्मीद है। इससे पहले भारी उमस जैसी स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ेगा। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गोरखपुर शहर में दोपहर 12 बजे के बाद बारिश की संभावना जताई गई है। यहां भी सुबह से मौसम उमस भरा बना हुआ है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देहरादून में बादल और उमस का जोर
उत्तराखंड के देहरादून शहर में आसमान में बादल छाए रहने और उमस जैसी स्थिति बनती दिख रही है। लोगों को भारी मौसम का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को शहर में ह्यूमिडिटी लेवल 98 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। इस कारण दिन में लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी जैसा अहसास होने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
#VSKNEWS


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,