उत्तर प्रदेश : नोएडा में पकड़े 14 चीनी नागरिक निकले इंजीनियर...मोबाइल कंपनी में करने आए थे नौकरी, हिरासत से बढ़ी हलचल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, July 15, 2022

उत्तर प्रदेश : नोएडा में पकड़े 14 चीनी नागरिक निकले इंजीनियर...मोबाइल कंपनी में करने आए थे नौकरी, हिरासत से बढ़ी हलचल

उत्तर प्रदेश : नोएडा में पकड़े 14 चीनी नागरिक निकले इंजीनियर...मोबाइल कंपनी में करने आए थे नौकरी, हिरासत से बढ़ी हलचल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पकड़े गये चीनी नागरिकों के बाद पुलिस और एलआईयू की टीम सक्रिय हो गई है। इसके लिए पुलिस ने शहर में संचालित अन्य फोन कंपनियों में काम करने वाले चीनी नागरिकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों को भी इसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने को कहा है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने शनिवार देर शाम को 14 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए ये सभी चीनी नागरिक फेज 2 स्थित एक फोन बनाने वाली कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थे।

शहर में रह रहे इन सभी चीन नागरिकों का वीजा 2020 में ही समाप्त हो गया था। ये सभी चीनी नागरिक 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। उनके वीजा की अवधि एक साल की थी, जो नवंबर 2021 में वीजा समाप्त हो गया था। जिसके बाद इन्हें वापस चीन जाना था। लेकिन चीन और भारत में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण यह लोग यहीं पर रुक गए थे।

डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया कि ये सभी चीनी नागरिक नोएडा के सेक्टर 46 और सेक्टर 48 में रह रहे थे। जांच के बाद इनके पास से प्राप्त सभी प्रकार का दस्तावेज वैध पाए गए हैं। हालांकि उनका वीजा 1.5 साल पहले समाप्त हो गया था। जिसके बाद ये सभी वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए एम्बेसी गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इनके वीजा की अवधि बढ़ नहीं पाई थी।

इसके बाद से यह लोग अवैध रूप से शहर में रह रहे थे। इनके बारे में लोकल इंटेलिजेंस को मिली एक सूचना के बाद इन्हें बुधवार देर शाम को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर दिल्ली भेज दिया गया। जहां से इन सभी को जल्द ही वापस चीन भेज दिया जाएगा। वहीं, पुलिस अन्य कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,