बिहार: पटना- पप्‍पू यादव के राज भवन मार्च पर लाठी और वाटर कैनन की बौछार, गांधी मैदान से शुरू मार्च गांधी मैदान में खत्‍म - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, March 7, 2022

बिहार: पटना- पप्‍पू यादव के राज भवन मार्च पर लाठी और वाटर कैनन की बौछार, गांधी मैदान से शुरू मार्च गांधी मैदान में खत्‍म

बिहार: पटना- पप्‍पू यादव के राज भवन मार्च पर लाठी और वाटर कैनन की बौछार, गांधी मैदान से शुरू मार्च गांधी मैदान में खत्‍म 

 राजधानी पटना में आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राजभवन मार्च निकाला। यह मार्च बालू माफियाओं, शराब माफियाओं और महिलाओं के साथ पुलिस के उत्‍पीड़न के खिलाफ निकाला गया था। पप्पू यादव की पार्टी के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर झंडे बैनर के साथ गांधी मैदान से निकले लेकिन पुलिस ने पप्‍पू यादव को गांधी मैदान होटल मौर्या के पास ही रोक दिया। पुलिस ने यहां भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ वाटर कैनन और बैरिकेडिंंग लगा रखी थी। जिसे तोड़ने की कोशिश चलती रही। अंत में पुलिस ने वाटर कैनन और भारी पुलिस बल का प्रयोग करते हुए तमाम कार्यकर्ताओं को हटा दिया।

जोर आजमाईश के बाद चटकाई लाठियां
आंदोलित कार्यकताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। इस दौरान पप्‍पू यादव के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। रह रह कर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच आगे बढ़ने को लेकर जोर आजमाईश चलती रही। पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को आंदोलन खत्‍म करने और लौटने का आग्रह किया। लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को इन्‍हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

लाठीचार्ज और वाटर कैनन से हटाए गए कार्यकर्ता
आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन सड़क से जाम हटाने और रास्‍ते को साफ करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बिहार में माफिया राज के खिलाफ जाप कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव के जब नतीजे आएंगे तब बीजेपी साफ हो जाएगी। बिहार के विपक्ष को सड़कों पर होना चाहिए लेकिन बिहार का विपक्ष पिकनिक मनाता है।

भू-माफिया और बालू माफियाओं की गिरफ्त में बिहार : पप्‍पू यादव
पप्‍पू यादव ने कहा हम महिलाओं के लिए न्‍याय चाहते हैं, पूरा बिहार जमीन माफियाओं की गिरफ्त में है, हम इससे छुटकारा चाहते हैंं, हम हमारी बेटियों की सुरक्षा चाहते हैं। पप्‍पू यादव ने कहा मुजफ्फरपुर, बेलागंज की घटना पर हम न्‍याय चाहते हैं। इस लिए हम राजभवन मार्च कर रहे हैं। लेकिन पुलिस हमें आगे नहीं बढ़ने दे रही है। अपने कार्यकर्ताओं का उत्‍साहवर्धन करते हुए पप्‍पू ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता नेता हैं। ये बिहार का भविष्‍य बदलेंगे। उन्‍होंंने कहा कि बिहार में भू-माफिया, बालू माफिया सक्रिय हैं। बिहार की जनता इनकी गिरफ्त में है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,