उत्तर प्रदेश: गोरखपुर: योगी लेंगे शपथ, बड़े स्क्रीन पर देखेगा समूचा गोरखपुर, 430 मंदिरों में एक साथ गूंजेंगे शंख - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, March 23, 2022

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर: योगी लेंगे शपथ, बड़े स्क्रीन पर देखेगा समूचा गोरखपुर, 430 मंदिरों में एक साथ गूंजेंगे शंख

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर: योगी लेंगे शपथ, बड़े स्क्रीन पर देखेगा समूचा गोरखपुर, 430 मंदिरों में एक साथ गूंजेंगे शंख


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के विधायक योगी आदित्यनाथ जब राजधानी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उस समय को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा की टीम और गोरखपुरवासी जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। 25 मार्च को जब योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ (Yogi Adityanath Oath Ceremony) लेंगे, उस वक्त यहां पर एक साथ 430 मंदिरों में शंख गूंजेंगे। साथ ही वहां पर लगातार पूजा,अर्चना चलती रहेगी।

वहीं शहर के 70 वार्ड, और रूरल इलाके में ब्लॉक स्तर पर हर जगह चौक-चौराहों पर बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जा रही है, ताकी जो जहां रहे वहीं से इस ऐतिहासिक क्षण को देख सके। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की वार्ड और ब्लॉकवार ड्यूटी लगाई गई है।

जिस कार्यकर्ता की जहां पर ड्यूटी रहेगी वो शपथ ग्रहण के दिन वहां पर मौजूद रहकर सारे अरेंजमेंट को देखेगा। जबकि शहर और देहात इलाके की जनता भी योगी के दोबारा सीएम चुने जाने पर बहुत खुश है। वो लोग अपने स्तर पर शपथ ग्रहण के दिन खुशियां मनाएंगे।

सेलेक्ट किए गए मंदिर
भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिले में 430 शक्ति केन्द्र हैं। वहां पर पूर्जा अर्चना के लिए सारे अरेंजमेंट किए गए हैं। हर शक्ति केन्द्र पर भाजपा के 5 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। वहां शंख बजाने के लिए स्पेशली लोगों को लगाया गया है। जो शपथ ग्रहण के तय समय पर ही शंख बजाएंगे। उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी है कि एक साथ 430 शक्ति केन्द्र के मंदिरों पर शंखनाद हो। इसके लिए बकायदा एक सप्ताह पहले ही सभी मंदिरों का चयन किया गया और वहां पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा मंदिरों पर जनता खुद शंखनाद करेगी।

बड़े टीवी स्क्रीन पर लाइव चलेगा शपथ ग्रहण
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर की जनता ने योगी आदित्यनाथ को रेकॉर्ड वोटों से जीताया है। यहां की जनता योगी को दोबारा सीएम बनते देखना चाहती है। इसलिए हम लोगों ने सभी जगहों पर बड़े—बड़े टीवी स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया है। ताकि यहां की जनता को शपथ ग्रहण समारोह देखने में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 20 ब्लॉक, 8 नगर पंचायत और शहर के 70 वार्ड में टीवी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं। इसके लिए जगह का भी चयन हो गया है। टीवी स्क्रीन ऐसी जगह पर लगेगा, जहां पर अधिक से अधिक लोग समारोह देख सकें।

मुस्लिम जलाएंगे दीए और मोमबत्ती
इसी तरह गोरखपुर के मुस्लिम लोगों ने भी सीएम के शपथ ग्रहण पर दीया और मोमबत्ती जलाकर खुशी मनाने का निर्णय लिया है। रसूलपुर निवासी इरफान बताते हैं कि 25 मार्च को हम लोग ढ़ोल नगाढ़े के साथ शहर में घूम—घूमकर खुशियां मनाएंगे। वहीं शाम को घर पर दीया और मोमबत्ती जलाकर खुशियां मनाएंगे। ये दिन हम लोग यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,