हरियाणा : पानीपत-दो ठगों ने जमींदार को अमेरिका में नौकरी लगवाने के बहाने हड़पे रुपए, जान से मारने की दी धमकी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, January 18, 2022

हरियाणा : पानीपत-दो ठगों ने जमींदार को अमेरिका में नौकरी लगवाने के बहाने हड़पे रुपए, जान से मारने की दी धमकी

हरियाणा : पानीपत-दो ठगों ने जमींदार को अमेरिका में नौकरी लगवाने के बहाने हड़पे रुपए, जान से मारने की दी धमकी

पानीपत जिले में जमींदार को दो कबूतरबाजों ने अपना शिकार बना लिया। ठगों ने जमींदार को अमेरिका में नौकरी लगवाने के सपने दिखाए। इसका 52 लाख में सौदा तय हुआ। सौदे अनुसार पहले 22 लाख की रकम ठगों ने ली। इसके बाद उसे अमेरिका भेजने के नाम पर कभी दुबई, कभी मास्को भेज दिया।

जमींदार का आरोप है कि ठगों ने रुपए न देने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जमींदार की शिकायत पर पुलिस ने पानीपत मॉडल टाउन और कुरुक्षेत्र गांव आमीन निवासी दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

करनाल में हुई थी जान-पहचान

मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह इसराना का रहने वाला है। 24 अप्रैल 2021 को वह करनाल किसी काम से गया था। वहां उसकी मुलाकात सुमित निवासी गांव अमीन, जिला कुरुक्षेत्र व बलजीत पाहवा निवासी शांति नगर, माडल टाउन, पानीपत से हुई। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका में नौकरी दिलवाने का काम करते हैं। उनकी इन बातों में आ गया और उसने अपने तौर पर इस बात की तसल्ली की तो पता लगा कि दोनों लंबे समय से यह काम करते हैं। इससे उन पर विश्वास बन गया। आरोपियों ने 52 लाख रुपयों में अमेरिका भेजकर वहां नौकरी लगवाने तक सौदा तय किया।

दोनों आरोपी 28 मई को उसके घर गए और वहां रिश्तेदारों की मौजूदगी में जितेंद्र ने उधार लिए 22 लाख रुपए दोनों को दिए। इसी दिन आरोपियों ने उसे मास्को (रूस) का वीजा दिया और कहा कि 30 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेनी है। आरोपियों ने कहा था कि बाकी की राशि वह अमेरिका पहुंचने के बाद दे दे।

आरोपियों के कहे अनुसार 30 मई को वह दिल्ली एयरपोर्ट चला गया और वहां से 31 मई को मास्को की फ्लाइट में बैठ गया। वहां मास्को पहुंचने के बाद वहां दो व्यक्ति मिले और उसे एक होटल ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसे करीब साढे़ तीन माह रखा। इसके बाद 10 सितंबर को तुर्की भेज दिया। जहां पर उसे तीन दिन तक रखकर दुबई भेज दिया। 13 सितंबर को दुबई पहुंचा तो वहां एक युवक मिला, जो उसे होटल गोल्डन ट्यूलिप ले गया। जहां उसे 40 दिन रखा

रुपए वापस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद आरोपी का फोन आया और उसने जितेंद्र को कहा कि वापस दिल्ली आ जाओ। आपका अमेरिका का सीधा वीजा लगवा दिया है। 20 अक्टूबर को वह दिल्ली एयरपोर्ट आ गया। यहां आने के बाद आरोपियों ने कहा कि आप घर चले जाओ। एक सप्ताह बाद आपकी फ्लाइट अमेरिका जाएगी। आरोपियों के कहे अनुसार वह वापस घर आ गया।

एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद जब जितेंद्र ने आरोपियों को वीजा व टिकट भेजने के लिए कहा तो उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद जब भी बात होती, वह अक्सर बात को किसी भी बहाने टाल-मटोल कर देते और अक्सर बात को अनसुना कर फोन काट देते थे। आरोप है कि 7 जनवरी को आरोपियों से जब वह रुपए वापस मांगने गया तो उन्होंने रुपए देने से साफ मना कर दिया। उसके साथ गाली-गलौज भी की। उन्होंने धमकी दी की जो कर सकता है, कर लें, रुपए वापस नहीं देंगे। आरोपियों ने जालसाजी और कबूतरबाजी कर उससे 22 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,