उत्तर प्रदेश: कानपुर-बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, पीड़िता की हालत गंभीर - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, January 21, 2022

उत्तर प्रदेश: कानपुर-बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, पीड़िता की हालत गंभीर

 उत्तर प्रदेश: कानपुर-बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, पीड़िता की हालत गंभीर

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की बुधवार सुबह 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली है। उसका उपचार कल्यानपुर एसएससी में चल रहा है। रेप का शिकार हुई पीड़िता का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। आरोपी ने पीड़िता के शरीर में कई जगह दांतों काटा है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाला परिवार मजदूरी कर के जीवन यापन करता है। सोमवार की शाम बच्ची घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। उसी दौरान इलाके में रहने वाला आकाश गौड़ बच्ची का मुंह दाबकर उठा ले गया। उसने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। बच्ची जब लुहुलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पीड़िता के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने बच्ची को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर कल्यानपुर पुलिस आरोपी आकाश गौड़ के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए थी।

मुठभेड़ में मारी गोली
एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि बारासिरोही नहर के पास सुबह चार बजे पिकेट लगी हुई थी। चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक शख्स आता दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की। एसीपी ने कहा कि गोलीबारी में हमारे एक एसआई भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में एक शख्स घायल हुआ था। उसको उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पूछताछ में पता चला कि बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,