बिहार: कैमूर-गुरुजी प्रेमिका से करते हैं 'अय्याशी', पत्नी-बच्चों के पड़े खाने के लाले, जानिए क्या है ये मामला - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, January 3, 2022

बिहार: कैमूर-गुरुजी प्रेमिका से करते हैं 'अय्याशी', पत्नी-बच्चों के पड़े खाने के लाले, जानिए क्या है ये मामला

बिहार: कैमूर-गुरुजी प्रेमिका से करते हैं 'अय्याशी', पत्नी-बच्चों के पड़े खाने के लाले, जानिए क्या है ये मामला 

कैमूर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक की पत्नी ने उस पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ अय्याशी करता है और सारा वेतन उसपर खर्च करते हैं। वहीं उसके और दो बच्चों को खाने के लिए लाले पड़ रहे है। पति के वेतन से पैसे के लिए पत्नी कार्यालय का चक्कर लगा रही है। पत्नी की मांग है कि पति के वेतन का आधा पैसे उसे दिया जाए।

    मिली जानकारी के मुताबिक, महिला प्रीति देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके सासाराम में रहती है। प्रीति की शादी मई 2015 में बक्सर जिले के सिसौंधा के रहने वाले किशोर कुमार के साथ हुई थी। कुछ महीने अच्छे से जिंदगी चल रही थी। आरोप है कि तभी किशोर कुमार के भाभी के साथ अवैध सम्बंध हो गए। उसके बाद एक और लड़की से प्रेम प्रसंग चलने लगा। उसी को लेकर पत्नी विरोध करने लगी तो उसके साथ मारपीट की गई।

परिवार और रिश्तेदारों के समझौते के बाद पति अपनी पत्नी प्रीति को लेकर भभुआ में किराए पर रूम लेकर रहने लगा। तब तक उसके दो बच्चे का जन्म हो चुका था। जिसमें 6 वर्ष के निर्भय और 2 वर्ष की खुशी थी। पति सोनहन थाना के कोरिगांवा उच्य विद्यालय में पढ़ता है। जब 2020 में कोरोना काल का पहली लहर चल रही थी तो भभुआ में किराए के मकान में पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। महिला के मायके वाले किसी तरह उसे घर ले गए। इसके बाद सासाराम फैमिली कोर्ट में केस दर्ज कराए जो आज भी लंबित है।

   पत्नी ने पति के वेतन से मांगी आधी सैलरी
पत्नी प्रीति देवी का कहना है कि शादी के कुछ महीने तो ठीक ठाक चल रहा था। तभी मेरे पति की जिंदगी में भाभी और एक लड़की आ गई। इसके बाद हमलोग की जिंदगी नरक बन गई। दो बच्चे हैं पर पति प्रेमिका के साथ अय्याशी में सारा पैसे खर्च कर देते हैं। हमें मायके में रह कर गुजारा करना पड़ रहा है। कैमूर जिला प्रशासन से पति के वेतन से आधा वेतन देने की मांग करते हैं।

क्या कहती है आरोपी शिक्षक की सास
शिक्षक की सास प्रभावती देवी का कहना है कि मेरी बेटी और उसके बच्चे के साथ मारपीट करते हैं। मेरा दामाद बेटी को एक पैसा नहीं देता है। कोरोना काल में किराए के मकान में अकेले छोड़ फरार हो गया था तो हमलोग सभी को घर ले गए।

क्या कहते हैं आरोपी शिक्षक
शिक्षक किशोर कुमार का कहना है कि पत्नी का जो भी मामला है, वो कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में ही फैसला होगा। कोर्ट का जो आदेश होगा, हम तैयार हैं, बाकी कुछ भी नहीं कहना।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,