बिहार में चार हाथ और पैर वाले बच्चे का जन्म, देखकर आप भी सोचेंगे कि करिश्मा या अवतार? - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

बिहार में चार हाथ और पैर वाले बच्चे का जन्म, देखकर आप भी सोचेंगे कि करिश्मा या अवतार?

 बिहार में चार हाथ और पैर वाले बच्चे का जन्म, देखकर आप भी सोचेंगे कि करिश्मा या अवतार?

बिहार के कटिहार (Katihar Baby Born News) में ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके एक सिर के साथ चार हाथ और चार पैर हैं। मामला कटिहार सदर अस्पताल का है, जहां मह‍िला ने इस बच्चे को जन्म द‍िया। इस सूचना के बाद अस्पताल में बच्चे को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। चार हाथ-चार पैर वाले इस बच्चे के जन्म को कोई कुदरत का कर‍िश्मा बता रहा तो कोई इसे भगवान का अवतार बता रहे हैं।

बच्चे के जन्म पर क्या बोले डॉक्टर
हालांकि, बच्चे के जन्म को लेकर परिजनों का आरोप है कि एक निजी क्लीनिक में उन्होंने तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड कराया गया। तब डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को लेकर कुछ साफ नहीं कहा। डॉक्टरों ने यह आश्वासन दिया कि बच्चा स्वस्थ और तंदुरुस्त है। जच्चा और बच्चा दो ही स्वस्थ हैं।लेकिन बच्चे के चार पैर, चार हाथ होने से वो इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

डॉक्टरों ने बताया- बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ
बताया जा रहा कि हफलागंज से गर्भवती महिला कटिहार सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद लाई गई थी। जहां उन्होंने इस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। वहीं सदर अस्पताल की लेडी डॉक्टर शशि किरण ने कहा कि इसमें अद्भुत, अजूबा या देवी करिश्मा जैसी बात नहीं है। मेडिकल साइंस में इससे भी पहले ऐसा कई बार हो चुका है। उन्होंने कहा कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,