बिहार में बीच सड़क पर मुर्गों की लूट: NH-28 किनारे पलटी गाड़ी, शुरू हुई मुर्गे पर मारामारी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, January 18, 2022

बिहार में बीच सड़क पर मुर्गों की लूट: NH-28 किनारे पलटी गाड़ी, शुरू हुई मुर्गे पर मारामारी

बिहार में बीच सड़क पर मुर्गों की लूट: NH-28 किनारे पलटी गाड़ी, शुरू हुई मुर्गे पर मारामारी 

बेगूसराय में भीषण ठंड के बीच मुर्गों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर NH-28 किनारे पलट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों में मुर्गा लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ में जितने मुर्गा आते लेकर भाग जाता। घटना थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के निकट एनएच 28 की है। बताया जाता है कि दलसिंहसराय से बेगूसराय जा रही मुर्गा से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चालक और उप चालक भाग गया। पलटे पिकउप में मुर्गा देखकर आसपास के दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मुर्गों को लूटने लगे। कुछ लोग पलटी हुई पिकअप के ऊपर चढ़ गए और मुर्गा निकाल-निकालकर अपने साथियों को देने लगे। कुछ मिनटों में ही सैकड़ों मुर्गों को लूटकर लोग फरार हो गए। सूचना के काफी देर बाद तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सारे मुर्गे लूट लिए गए। बाद में पुलिस खाली पिकअप वाहन को जब्त कर थाना पर ले आई और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,