राजस्थान:अलवर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गेस्ट हाउस में ले गए आरोपी, किया रेप, 2 गिरफ्तार - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, April 5, 2021

राजस्थान:अलवर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गेस्ट हाउस में ले गए आरोपी, किया रेप, 2 गिरफ्तार

राजस्थान:अलवर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गेस्ट हाउस में ले गए आरोपी, किया रेप, 2 गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला बीती रात का है। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आरोपी के चंगुल से भागी एक लड़की ने घरवालों के बताई आपबीती
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भिवाड़ी के यूआईटी थाना का है। भिवाड़ी डीएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि बीती रात एक अल्टो कार सवार ने बाहर घूमती दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया था। जिसपर फेज 3 थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। आज एक लड़की आरोपी के चंगुल से भागकर वापस घर आ गई। जिसने अपने परिवार वालों को आपबीती बताई थी। पीड़िता ने साथ ही उसने उसकी सहेली आरोपी के कब्जे में ही होने ही बात कही।
भिवाड़ी के एक गेस्ट हाउस में किया रेप
कुमावत ने बताया कि पुलिस ने जब नाबालिग लड़की से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि एक अल्टो कार सवार उन दोनों को गाड़ी में उठाकर भिवाड़ी के ही एक गेस्ट हाउस में लेकर चला गया था। जहां दुष्कर्म किया गया। आज मौका पाकर वो भाग आई। वहीं पुलिस ने बच्ची के बयान के बाद तुरंत मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के माहेश्वरी गांव के पास से आरोपी कृष्ण कांत को अल्टो गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी के अंदर से ही नाबालिग लड़की भी बरामद किया गया है।
लड़की को लेकर कहीं दूर जाने की फिराक में था आरोपी
डीएसपी ने बताया कि आरोपी कृष्णकांत ने पूछताछ में बताया कि वो दोनों लड़कियों को लेकर भिवाड़ी के भगत सिंह कॉलोनी में स्थित काका गेस्ट हाउस में गया था, जहां पर उसने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आज फिर लड़की को लेकर कहीं दूर जाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल 25 वर्ष ओर होटल संचालक पवन कुमार 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#vsknews
Sudhendra singh

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,