महाराष्ट्र: बैंक लूटने के लिए आधी रात को खिड़की तोड़कर घुसे डकैत - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, March 10, 2021

महाराष्ट्र: बैंक लूटने के लिए आधी रात को खिड़की तोड़कर घुसे डकैत

     (Robbery in Vidarbh Konkan Bank) की शाखा में डकैती डालने का प्रयास किया गया है। लोहे की खिड़की को तोड़कर डकैतों ने बैंक में प्रवेश किया था लेकिन अचानक सायरन बजने से सिर्फ कंप्यूटर और मॉडेम चोरी करके डकैतों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। यह घटना भंडारा के लाखांदुर तहसील के परसोडी इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सायरन ने प्लान पर फेरा पानी
परसोडी इलाके में रात तकरीबन 11:53 पर दो अज्ञात डकैतों ने बैंक में प्रवेश किया था। बैंक लूटने के इरादे से खिड़की तोड़कर जब लुटेरे बैंक में दाखिल हुए थे। उसके बाद डकैतों ने मैनेजर के केबिन में प्रवेश किया। जैसे ही डकैत मैनेजर की केबिन में घुसे तुरंत सायरन बजने लगा और सायरन की आवाज से डरकर चोर बैंक से भाग निकले।
ढाई घंटे में कंप्यूटर और मॉडेम चोरी
सायरन की आवाज से डरे डकैतों ने बैंक के सभी कंप्यूटर और मॉडेम खराब कर दिए हैं। इसके बाद डकैतों ने बैंक की तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद वह वह इसे तोड़ नहीं पाए। डकैतों की कोशिश तकरीबन ढाई घंटे तक चलती रही और उसके बाद निराश होकर डकैत वापस लौट गए। सुबह तकरीबन 2:46 पर दोनों डकैत बैंक से बाहर निकल गए। यह पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी में कैद हुई है।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा
सुबह इस घटना की जानकारी स्थानीय नागरिकों और बैंक कर्मचारियों ने लाखांदुर पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ कंप्यूटर और मॉडेम चोरी करने का मामला दर्ज किया है।
     (Reporter)
Avinash Pandey
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,