रामपुर जा रही थीं प्रियंका गांधी, अचानक गाड़ी से उतरकर साफ करने लगीं कार का शीशा - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, February 4, 2021

रामपुर जा रही थीं प्रियंका गांधी, अचानक गाड़ी से उतरकर साफ करने लगीं कार का शीशा

 रामपुर जा रही थीं प्रियंका गांधी, अचानक गाड़ी से उतरकर साफ करने लगीं कार का शीशा


रामपुर
कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में हुई ट्रैक्टर परेड के दौरान उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले एक किसान की मौत हो गई थी। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मृत किसान के परिवार से मिलने के लिए रामपुर पहुंची। इस बीच रामपुर जाते समय प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में प्रियंका का एक अलग ही रूप दिखाई दे रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है।

वीडियो में रामपुर जा रही प्रियंका गांधी खुद ही अपने कार का शीशा साफ कर रही हैं। प्रियंका जैसे ही विंडस्क्रीन साफ करना शुरू करती हैं, वैसे ही उनके साथ जा रहे पार्टी के कई पदाधिकारी उनसे डस्टर हाथ में लेकर खुद शीशा साफ करने लगते हैं। फिर भी प्रियंका दूसरा डस्टर लेकर विंडस्क्रीन साफ करना जारी रखती हैं। बड़े राजनेताओं का ऐसा रूप लोग बहुत कम बार ही देख पाते हैं। ऐसे में प्रियंका का यह वीडियो सामने आने के बाद कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे 'दिखावा' भी बता रहे हैं।

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने इस तरह का कोई कारनामा किया हो। इससे पहले हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को यूपी की सीमा में घुसने से रोका जा रहा था। तब लाठीचार्ज के दौरान कांग्रेस का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। तब प्रियंका गांधी ने उस कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे पानी पीने के लिए दिया। इस दौरान प्रियंका की छवि ऐसे नेता की बनी थी, जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से भावनात्मक स्तर पर जुड़ा है और हर परिस्थिति में उनका खास ख्याल रखता है।
हादसे का शिकार हुआ प्रियंका का काफिला
बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले का ऐक्सिडेंट हो गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं। काफिले की चार गाड़ियां आपस में भिड़ गई थीं। प्रियंका गांधी गढ़मुक्तेश्वर के रास्ते गजरौला होते हुए रामपुर जा रही हैं। इसी दौरान एक गाड़ी से धुंआ उठने के बाद ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आने वाली गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,