बिहार: पटना:-कान का अच्छे डॉक्टर से इलाज कराएं राहुल गांधी, तभी दिखेगा बिहार का विकास: नित्यानंद राय - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, July 15, 2025

बिहार: पटना:-कान का अच्छे डॉक्टर से इलाज कराएं राहुल गांधी, तभी दिखेगा बिहार का विकास: नित्यानंद राय

 बिहार: पटना:-कान का अच्छे डॉक्टर से इलाज कराएं राहुल गांधी, तभी दिखेगा बिहार का विकास: नित्यानंद राय


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाए जाने का जवाब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दिया है। मंगलवार को पटना पहुंचे नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल गलत बोल रहे हैं। उनको पता नहीं है कि 1990 से लेकर 2005 तक जब यहां जंगलराज था, अत्याचार और भय का माहौल था। बिहार बदनाम और बीमार हो गया था। उस समय के हालात भी उनको याद करना चाहिए। आज के हालात देखकर राहुल गांधी को प्रसन्न होना चाहिए। उस दौर में बिहार का विकास भी नहीं हो रहा था और जंगलराज भी था। अपहरण का धंधा चलता था।

आज बिहार से लोग पलायन की बात करते हैं। तो यह पलायन उसी दौर का है। यहां से मजदूर तक पलायन हो गए थे। यहां से सारे उद्योग धंधे खत्म हो गए थे। व्यापारियों, डॉक्टरों का अपहरण होता था। अभी अगर कोई अपराध होता भी है तो अपराधियों को सख्त सजा मिलती है। एनडीए की सरकार उसपर कार्रवाई करती है।

नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी को आंख के किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवा लेना चाहिए। इसके अलावा कान के अच्छे डॉक्टर से दिखवा लेना चाहिए। उनको अच्छे काम दिखाई क्यों नहीं दे रहा है। पूरी दुनिया कह रही है बिहार में विकास हुआ है, घर-घर बिजली है, सड़कें अच्छी हो गई है। किसानों के उन्नति की बात होती है। अस्पतालों की हालत सुधरी है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,