हरियाणा:पानीपत में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता:4 माह पहले हुई शादी; भाई बोला- पति के चाची से अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में पकड़े - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, July 21, 2025

हरियाणा:पानीपत में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता:4 माह पहले हुई शादी; भाई बोला- पति के चाची से अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में पकड़े

हरियाणा:पानीपत में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता:4 माह पहले हुई शादी; भाई बोला- पति के चाची से अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में पकड़े

हरियाणा के पानीपत में बुधवार को नवविवाहिता घर में पंखे से लटकी मिली। पड़ोसियों ने उसे लटके देखा। उन्होंने इसकी जानकारी मायके वालों और पुलिस को दी। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुछ नाम लिखे हैं। हालांकि मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि दामाद के चाची के साथ अवैध संबंध हैं। बेटी ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। ससुराल वाले फरार हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। यहां लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा किया।

नवविवाहिता की पहचान 24 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। उसकी 4 माह पहले निंबरी गांव के मिंटू के साथ शादी हुई थी। मिंटू निजी कंपनी में ड्राइविंग का काम करता है। पुलिस ने 9 लोगों पर केस दर्ज किया है।

अब पढ़िए नवविवाहिता के भाई और मां ने क्या कहा

  • भाई बोला- शादी पर 8 लाख रुपए खर्च किए थे: शहर की खटीक बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि उसकी छोटी बहन पूजा की शादी 19 फरवरी 2025 को मिंटू के साथ हुई थी। शादी में करीब आठ लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही मिंटू और अन्य ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान कर रहे थे।
  • सुबह 6 बजे बहन की मौत की खबर मिली: बुधवार सुबह करीब 6 बजे उनके पास फोन आया कि पूजा का शव फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि पूजा का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। घर पर ससुराल वाले नहीं थे। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना चांदनी बाग थाना की पुलिस को दी।
  • मौके से सुसाइड नोट मिला, नाम लिखे: कुछ देर बाद ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने कुछ नाम लिखे थे।
  • #VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,