हरियाणा: पानीपत में बीजेपी ने की संगठनात्मक नियुक्तियां:विधानसभा वाइज मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारियां; 21 पदों पर नामों की घोषणाएं
भारतीय जनता पार्टी ने पानीपत में अपने संगठन का विस्तार किया है। जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने 21 पदों पर नियुक्तियां की है। इनमें मंत्रियों, पार्षदों, मेयर समेत पूर्व सांसद को भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लिस्ट में कई महिलाओं के भी नाम है। जिन्हें विशेष नियुक्तियां दी गई है।
सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विधानसभा वाइज मंडलों पर ये नियुक्तियां की गई है। इनमें बड़े नामों में केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और शहरी विधायक प्रमोद विज शामिल हैं। साथ ही पूर्व सांसद संजय भाटिया और उनके मौसेरे भाई नवीन भाटिया का नाम भी लिस्ट में शामिल है।
#VSKNEWS
No comments:
Post a Comment