बच्चों को गणतंत्र दिवस पर जरूर बताएं तिरंगे से जुड़ी 5 बातें,
26 जनवरी , यानी गणतंत्र दिवस भारत के लिए अहम दिन है। आज ही के दिन संविधान लागू किया गया था। इस दिन राष्ट्रपति दिल्ली में राजपथ पर झंडा फहराते हैं। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में भी झंडा वंदन होता है। बच्चे यह तो जानते हैं कि चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस, इस दिन झंड़ा फहराया जाता है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान कैसे करना चाहिए। आधी अधूरी जानकारी के साथ कई बार बच्चे अनजाने में तिरंगे का अपमान कर देते हैं, जो सही नहीं है। ऐसे में आप बच्चों को तिरंगे से जुड़ी 5 जरूरी बातें बता सकते हैं। यकीन मानिए, जानने के बाद बच्चे तिरंगे का सम्मान करने लगेंगे।
खादी के कपड़े से बनता था तिरंगा
बच्चों को बताएं कि भारतीय झंडे का नाम तिरंगा है। जिसे इंग्लिश में ट्राई कलर भी कहते हैं। आज भले ही तिरंगा प्लास्टिक या पॉलिस्टर के कपड़े पर बनता है, लेकिन पहले राष्ट्रीय ध्वज को बनाने में हाथ से कटे गए सूत और हाथ से बने खादी के कपड़ों का ही इस्तेमाल होता था।
24 घंटों को दर्शाती है चक्र में 24 तिलियां
राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद अशोक चक्र को सम्राट अशोक की ओर से बनाए गए अशोक स्तंभ से लिया गया। ये स्तंभ इर्सा पूर्व 250 में बनवाए गए थे। इस चक्र में मौजूद 24 तिलियां दिन के 24 घंटों को दर्शाती हैं।
2002 में मिली घरों में झंडा फहराने की इजाजत
पहले के समय में लोग घरों में झंडा नहीं लहरा सकते थे। लेकिन 22 दिसंबर 2002 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोगों को घरों में झंडा फहराने की अनुमति दी गई थी।
झंडे पर लिखना गैरकानूनी
भारतीय झंडे तिरंगे पर कुछ भी लिखना या बनाना गैरकानूनी है। बच्चे से लेकर बूढों तक को इसका सम्मान करना जरूरी है। भारतीय तिरंगे का अनादर करने पर सजा भी हो सकती है। यहां तक की कोई व्यक्ति फ्लैग कोड ऑफ इंडिया में बताए गए नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे तीन साल की कैद और जुर्माना भी लग सकता है।
झंडे का सम्मान करना जरूरी
झंडा स्वतंत्र देश का प्रतीक होता है। तिरंगा पूरे देश के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसलिए इसका सम्मान करना बेहद जरूरी है। बच्चों को बताएं कि आप झंडे को आप जमीन या फर्श पर नहीं फहरा सकते। इसे पानी में भी नहीं बहाया जा सकता। इसे वाहन या गाड़ी पर लपेटा नहीं जा सकता। यहां तक की किसी भी चीज को झंडे पर रखने की अनुमति नहीं है।
#VSKNEWS
No comments:
Post a Comment