गुरुग्राम: 46 घंटे में 13.5 एमएम बारिश, पारा 2.7 डिग्री गिरा... गुरुग्राम में बिपरजॉय का असर - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, June 20, 2023

गुरुग्राम: 46 घंटे में 13.5 एमएम बारिश, पारा 2.7 डिग्री गिरा... गुरुग्राम में बिपरजॉय का असर

गुरुग्राम:  46 घंटे में 13.5 एमएम बारिश, पारा 2.7 डिग्री गिरा... गुरुग्राम में बिपरजॉय का असर 

 चक्रवात बिपरजॉय के आंशिक असर से गुड़गांव में 24 घंटे के दौरान 13.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसमें से 11.5 एमएम रात के समय और 2 एमएम दिन में हुई। बारिश के कारण रात के समय कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति रही, लेकिन सुबह तक पानी साफ हो गया। हालांकि सोमवार को दिन में बादल, हवा और धूप का नजारा देखने को मिला। जिसके चलते अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री की कमी के साथ 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान भी दो डिग्री की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अब मौसम साफ हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 20 जून के लिए जारी यलो अलर्ट को वापस ले लिया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में जो बदलाव देखने को मिल रहा है उसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं बल्कि साइक्लोन का इफेक्ट है। 24 घंटे तक गुड़गांव समेत दक्षिण हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी आंशिक तौर पर सक्रिय है, जिससे आसमान पर बादल और हवा चलती रहेंगी। मानसून के सक्रिय होने में अभी कुछ समय है और जून के अंत तक मानसून के आने की संभावना बन रही है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,