मध्य प्रदेश: सीहोर: अज्ञातवास पर उमा भारती, जंगल में बिताई रात, तस्वीरें सामने आईं, देखें - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, November 9, 2022

मध्य प्रदेश: सीहोर: अज्ञातवास पर उमा भारती, जंगल में बिताई रात, तस्वीरें सामने आईं, देखें

मध्य प्रदेश: सीहोर: अज्ञातवास पर उमा भारती, जंगल में बिताई रात, तस्वीरें आईं सामने 


एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bharti news) इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने ट्विटर पर कल अज्ञातवास की घोषणा की थी। बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे वह अचानक से सलकनपुर शक्तिपीठ में देवी दर्शन के लिए पहुंचे। चंद्रग्रहण के कारण मंदिर के पट बंद थे। इसके बाद उमा भारती ने जंगल में ही शिव मंदिर के पास बने एक चबूतरे पर रात्रि विश्राम किया है। सुबह में शिखर दर्शन कर माता रानी का पूजन अर्चन किया है। अब उनकी तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें वह जंगल में रात्रि विश्राम कर रही हैं।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सुबह 5:00 बजे मंदिर के पट खुलते ही मां जगदंबा की पूजन अर्चन की। इसके बाद वे नागपुर की तरफ रवाना हो गई। मीडिया से बातचीत के दौरान उमा ने कहा कि यह स्थान उन्हें बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष उपाध्याय से भी यहां पर एक कुटिया बनाने का निवेदन किया है। उमा भारती ने कहा कि दीदी मां के नाम के लिए मुझे विद्यासागर जी महाराज ने कहा था।

उमा भारती ने ट्वीट कर कहा है कि मैं कल चंद्रग्रहण के बाद नागपुर होकर अमरकंटक के आसपास अज्ञातवास में रहते हुए मंडराते रहूंगी। साथ ही मैं आठ दिसंबर तक प्रतीक्षा करती रहूंगी कि केंद्रीय स्तर पर हमारी पार्टी केंद्र और राज्य स्तर पर शराब को लेकर क्या नीति बनाती है। मसला गंभीर है। मैं इस पर आठ दिसंबर के बाद संवाद करूंगा।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,