मध्य प्रदेश: इन जिलों में फिर हो सकती है बारिश, सर्द हवाओं के कारण बढ़ने लगेगी ठंडक - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, November 1, 2022

मध्य प्रदेश: इन जिलों में फिर हो सकती है बारिश, सर्द हवाओं के कारण बढ़ने लगेगी ठंडक

मध्य प्रदेश: इन जिलों में फिर हो सकती है बारिश, सर्द हवाओं के कारण बढ़ने लगेगी ठंडक 

मध्यप्रदेश में सुबह-शाम होने वाली हल्की ठंड अब सर्द हवाओं के कारण बढ़ती जा रही है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब सर्द हवाएं चलने लगी हैं। जिस कारण से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सर्द हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों के रात के तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी हवाएं चलने से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

8 नवंबर के बाद हो सकती है बारिश
बारिश के नए सिस्टम के अनुसार, 8 नवंबर को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देगा। इस दौरान राजधानी भोपाल और इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे जिस कारण से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

ठंड की स्थिति
पाकिस्तान से भी हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। जिस कारण से अब मौसम में बदलाव दिखाई देगा। अभी मध्यप्रदेश में सुबह और शाम ही हल्की ठंडक हो रही है। पूरे राज्य में रात का पारा 14 के आसपास और दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव 6 नवंबर के बाद मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,