हरियाणा:करनाल: कुश्ती संघ के नाम पर राजनीति करने से खेल और खिलाड़ी का नुकसान - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, September 7, 2022

हरियाणा:करनाल: कुश्ती संघ के नाम पर राजनीति करने से खेल और खिलाड़ी का नुकसान

हरियाणा:करनाल: कुश्ती संघ के नाम पर राजनीति करने से खेल और खिलाड़ी का नुकसान


हरियाणा में एक ही नाम के दो-दो कुश्ती संघ बनने के संदर्भ में हरियाणा कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुमित नरवाल ने कहा कि कुश्ती संघ के नाम पर राजनीति करने से खेल और खिलाड़ियों का नुकसान होगा।
वह गोंदर गांव में आयोजित कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय कुश्ती संघ ही कुश्ती के लिए सर्वेसर्वा है। हरियाणा में कोई नया कुश्ती संघ बनाने की इजाजत नहीं है, इसलिए हरियाणा के खेल राज्य मंत्री को हरियाणा में कुश्ती संघ नहीं अपितु अखिल भारतीय कुश्ती संघ बना लेना चाहिए। सुमित नरवाल ने कहा कि डब्ल्यूएफआई ने ही हरियाणा कुश्ती संघ की निष्क्रियता को देखते हुए इसे भंग किया था। सभी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था।

सुमित नरवाल ने कहा कि कुश्ती संघ हरियाणा की नई कार्यकारिणी ने जिम्मेदारी संभालते ही हरियाणा में फेडरेशन कप का भव्य आयोजन करवाया, जबकि इससे पूर्व पिछले 20 वर्षों ने कुश्ती खिलाड़ियों की सुध नहीं ली थी। जब हमने कुश्ती खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम शुरू किया तो इस तरह का गतिरोध पैदा करना कुश्ती खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ने का काम करेगा।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,