गुजरात: अहमदाबाद: लड़की के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने लगाई लड़के के घर को आग, तीन जले - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, August 30, 2022

गुजरात: अहमदाबाद: लड़की के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने लगाई लड़के के घर को आग, तीन जले

गुजरात: अहमदाबाद: लड़की के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने लगाई लड़के के घर को आग, तीन जले


गुजरात के कच्छ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया। घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर लड़की का परिवार भड़क गया। लड़की के घरवालों ने लड़के के घर को आग लगा दी। इस दौरान घर में सो रहे तीन लोग गंभीर रूप से जल गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना खंभरा गांव की है। पुलिस ने कहा कि दर्ज शिकायत के अनुसार, यह बदला लेने का मामला था जहां परिवार को निशाना बनाया गया था। परिवार के बेटे ने एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। वह अलग रहता है लेकिन लड़की वालों ने बदला लेने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया

जनवरी में बेटे ने किया था प्रेम विवाह
अंजार पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित प्रेमजी भाई खोखर की शिकायत पर नारन खोखर और उनके बेटे किसान के खइलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि नारन की बेटी भगवती ने प्रेमजी के बेटे विनोद के साथ इस साल जनवरी में प्रेम विवाह कर लिया था। भगवती का परिवार इस शादी के खिलाफ था इसलिए दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।

शादी के बाद विनोद और भगवती अलग रहने लगे थे बीते दिनों ही दोनों वापस आए थे। प्रेमजी का दावा है कि उन्होंने भगवती को समझाया था और उसे अपने घर वापस जाने को कहा था लेकिन विह राजी नहीं हुई। सोमवार की तड़के कुछ लोगों ने घर को आग लगी दी। जिसकी चपेट में उनका परिवार आ गया।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,