उत्तर प्रदेश: बांदा नाव हादसे के शिकार लोगों के घर वालों को 4-4 लाख की मदद, मौके पर पहुंच रहे CM योगी के दो मंत्री - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, August 12, 2022

उत्तर प्रदेश: बांदा नाव हादसे के शिकार लोगों के घर वालों को 4-4 लाख की मदद, मौके पर पहुंच रहे CM योगी के दो मंत्री

उत्तर प्रदेश: बांदा नाव हादसे के शिकार लोगों के घर वालों को 4-4 लाख की मदद, मौके पर पहुंच रहे CM योगी के दो मंत्री 

उत्तर प्रदेश के बांदा में हुए नाव हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चल रहा है ताकि 17 अन्‍य लापता लोगों का पता लगाया जा सके। इस बीच, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के घरवालों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने दो मंत्रियों रामकेश निषाद और राकेश सचान को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर यमुना नदी में तेज बहाव के कारण 50 यात्रियों से भरी नाव डूब गई थी। अधिकांश लोग तो तैरकर बाहर निकल आए पर 17 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रात में बारिश और तेज लहरों के कारण सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया था गया पर सुबह से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। लापता यात्रियों के परिजन उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

इस बीच, नाव हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे यमुना नदी की तेज लहरों में नाव डगमगाते हुए डूब जाती है। नौका डूबने से पहले यात्रियों के बीच चीख पुकार मच जाती है। दरअसल हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी के तेज बहाव और तेज हवा के चलते नाविक अपने नाव पर नियंत्रण रखने में नाकाम हो गया था।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,