राजस्थान : सीकर में सावन के आखिरी सोमवार को बड़ा हादसा,खाटूश्याम में भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत, कई घायल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, August 8, 2022

राजस्थान : सीकर में सावन के आखिरी सोमवार को बड़ा हादसा,खाटूश्याम में भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

राजस्थान : सीकर में सावन के आखिरी सोमवार को बड़ा हादसा,खाटूश्याम में भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत, कई घायल 


राजस्थान के सीकर  जिले में सावन के आखिरी सोमवार  पर दुखद घटना घटित हुई। यहां जिले की खाटूश्यामजी मेल में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां सोमवार सुबह अचानक भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि आज एकादशी का पर्व होने से खाटू में लाखों की भीड़ पिछले 2 दिन से जमा है। लगभग 5 लाख से ज्यादा लोग यहां पहुंचे हैं। आज जब सुबह-सुबह मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और इस दौरान 3 महिलाएं भीड़ के दौड़ने से नीचे दब गई। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अभी परिजन एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने में लगे हुए हैं। अभी भी इस हादसे को लेकर खाटू में सन्नाटा छाया हुआ है।

धक्का-मुक्की के बाद मची भगदड़
मिली जानकारी के अनुसार खाटूश्याम मंदिर में सुबह 5 बज कर 20 मिनट यह भगदड़ मची थी। ज्यादा भीड़ होने के चलते यहां मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। भीड़ बेकाबू होने के चलते लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दी। सुबह मंदिर के पट खुले तो इसके बाद यहां भगदड़ मच गई, जिसमें तीन महिलाओं श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।

दो घायलों को जयपुर किया गया रेफर
दुर्घटना के बाद हादसे में शिकार हुए घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं एक का खाटूश्यामजी सीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं तीन महिलाओं की मृत्यु को लेकर यह अपडेट मिली है कि इनमें से एक मृतक महिला हरियाणा के हिसार की थी। जबकि दो अन्य की अभी पहचान नहीं हो सकी, जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,