पंजाब: पटियाला: दलेर मेहंदी को सजा मिलने से दुखी हैं राखी सावंत, बोलीं- पाजी के लिए जेल में टिफिन लेकर जाऊंगी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, July 15, 2022

पंजाब: पटियाला: दलेर मेहंदी को सजा मिलने से दुखी हैं राखी सावंत, बोलीं- पाजी के लिए जेल में टिफिन लेकर जाऊंगी

पंजाब: पटियाला: दलेर मेहंदी को सजा मिलने से दुखी हैं राखी सावंत, बोलीं- पाजी के लिए जेल में टिफिन लेकर जाऊंगी 

इंटरनेट सेंसेशन राखी सावंत की नौटंकियां और उनके नखरे हर जगह मशहूर हैं। राखी के फैंस उन्हें देखकर बहुत खुश होते हैं। उनके वीडियोज को सभी बहुत पसंद करते हैं। राखी को अक्सर पपाराजी के साथ गपशप करते देखा जाता है। वो लगभग हर टॉपिक पर खुलकर बोलती हैं और अपना एक पक्ष रखती हैं। ये एक अलग बात है कि राखी के व्यूज थोड़े फनी और अनोखे होते हैं लेकिन बावजूद इसके वो लोगों के दिलों में अलग जगह रखती हैं। राखी का हालिया वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को हुई सजा पर राखी का रिएक्शन आया है। उन्होंने पाजी को जेल में टीफिन पहुंचाने की बात कही है।

दलेर मेहंदी के लिए जेल में खाना लेकर जाएंगी राखी
वीडियो में पहले तो राखी  कहती हैं कि वो दलेर  पाजी के लिए बहुत सैड हैं। वो कहती हैं, ‘मैं पाजी के लिए बहुत सैड हूं। पर किस चीज के लिए उन्हें सजा हुई। उन्हें बेल नहीं मिल सकती है क्या। मेरी उनके वकीलों से हरख्वास्त है कि वो दलेर पाजी को बेल दिलाएं। मैं उनके लिए जेल में टीफिन लेकर जाऊंगी।’
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,