राजस्थान: जयपुर: दक्षिण में अगले वीक मानसून की एंट्री, राजस्थान में करना होगा थोड़ा इंतजार, जानिए कब तक मौसम होगा ऑसम - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, May 14, 2022

राजस्थान: जयपुर: दक्षिण में अगले वीक मानसून की एंट्री, राजस्थान में करना होगा थोड़ा इंतजार, जानिए कब तक मौसम होगा ऑसम

राजस्थान: जयपुर: दक्षिण में अगले वीक मानसून की एंट्री, राजस्थान में करना होगा थोड़ा इंतजार, जानिए कब तक मौसम होगा ऑसम


राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हाल बेहाल करने वाली गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि इसी बीच दक्षिणी पश्चिमी मानसून के केरल में अगले सप्ताह के बाद से मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है, लेकिन राजस्थान में मानसून के लिए जून तक का इंतजार करना होगा। हालांकि मौसम विभाग का कहना है देश की तरह राजस्थान में भी मानसून तय समय से एक हफ्ता पहले यानी 16 से 18 जून के बीच आ सकता है।जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि भारतीय मौसम केन्द्र नई दिल्ली ने इस बार केरल में 27 मई को मानसून के आने संभावना है। वहीं जून में राजस्थान में भी इसकी एंट्री हो जाएगी।

15 मई से मिल सकती है लू से राहत
मौसम विभाग की मानें, तो भीषण गर्मी का लोगों को 15 मई तक सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लू भी चलती रहेगी। वहीं कल से तीन दिन तक बीकनेर और जोधपुर संभाग के शहरों में तेल धूलभरी आंधी भी चल सकती है। इसकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 15 मई के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

जैसलमेर सबसे अधिक गर्म
फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। बीते दिन यानी शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों तका तापमान 40 डिग्री के पार ही रहा। प्रदेश के प्रमुख जिलों के तापमान की बात करें ,तो जयपुर 40.4, चूरू 44.2, बीकानेर 44.2, जैसलमेर 44.4, जोधपुर 39.8, बाड़मेर 41.2 और अजमेर में शुक्रवार को 41 डिग्री पारा दर्ज किया है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,