उत्तर प्रदेश: आगरा:बटेश्वर तीर्थ दर्शन के बाद यमुना में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिले शव - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, May 23, 2022

उत्तर प्रदेश: आगरा:बटेश्वर तीर्थ दर्शन के बाद यमुना में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिले शव

उत्तर प्रदेश: आगरा:बटेश्वर तीर्थ दर्शन के बाद यमुना में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिले शव


बाह के तीर्थ स्थल बटेश्वर में भगवान शिव के दर्शन करने के बाद यमुना में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। फतेहाबाद से चार युवक एक ही बाइक पर बटेश्वर में दर्शन करने के लिए आए थे। जिनमें तीन युवक एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और चौथा उनका दोस्त था।
फतेहाबाद पीताबाई पोखर के रहने वाले आशीष पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आयुष (18) निवासी फतेहाबाद पीताबाई, कन्हैया निवासी बोदला, सौरभ निवासी कछयायी फतेहाबाद के साथ एक ही बाइक से बटेश्वर तीर्थ स्थल आए थे। चारों ने सबसे पहले भगवान शिव के दर्शन किए। इसके बाद वे नहाने के लिए यमुना की ओर आ गए। सबसे पहले आयुष ने नदी में छलांग लगाई। वह ज्यादा गहरे पानी में पहुंच गया तो उसे बचाने के लिए कन्हैया और सौरभ ने नदी में छलांग लगा दी। तीनों लोग नदी में डूबते चले गए। तीनों बचाओ-बचाओ चीखने लगे। आशीष ने बताया कि उसने आसपास के लोगों से मदद मांगी। कई लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।

दो घंटे के रेस्क्यू के बाद निकले तीनों के शव
सोमवार के दिन बटेश्वर तीर्थ स्थल पर काफी भीड़ भाड़ रहती है। तीनों युवकों के डूबने की चीख पुकार मचने पर पूजा करने वाले पंडा भी नदी में कूद गए। नदी में ढूढ़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वे जीवित नहीं मिल सके। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से आयुष, कन्हैया और सौरभ के शव को बाहर निकाला गया।

तीनों के घरों में मचा कोहराम
आशीष ने बताया कि कन्हैया उसके मामा का लड़का था और आयुष उसकी मौसी का लड़का था, जबकि सौरभ उनका दोस्त था। वह भी नदी में नहाने के लिए अपने कपड़े उतार रहा था, लेकिन जब आयुष डूबने लगा तो उसने अपने कपड़े नहीं उतारे। तीनों की मौत पर घरों में कोहराम मचा हुआ है। बटेश्वर में ही तीनों के परिजन पहुंच गए थे। परिवारजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,