विशेष: देश में बंद हो गए 50 हजार से अधिक सरकारी स्कूल, यूपी में सबसे ज्यादा स्कूलों पर लगा ताला - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, May 13, 2022

विशेष: देश में बंद हो गए 50 हजार से अधिक सरकारी स्कूल, यूपी में सबसे ज्यादा स्कूलों पर लगा ताला

विशेष:  देश में बंद हो गए 50 हजार से अधिक सरकारी स्कूल, यूपी में सबसे ज्यादा स्कूलों पर लगा ताला


पिछले सालों में देश के कई सरकारी स्कूलों में ताला लग गया। यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE Report 2018-19) प्लस डेटा के मुताबिक देश में सरकारी स्कूलों की संख्या में कमी आई है। जबकि प्राइवेट स्कूलों की संख्या बढ़ी है। हालांकि एक चौकाने वाला तथ्य यह भी है कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले अधिक एडमिशन हुआ है। महमारी के कारण कई अभिभावकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्होंने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में डाला।

यूडीआईएसई (UDISE) की साल 2018-19 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 50 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूलों की संख्या 2018-19 में 1,083,678 से गिरकर 2019-20 में 1,032,570 हो गई। यानी कि देशभर में 51,108 सरकारी स्कूल कम हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की संख्या में 26,074 स्कूलों की गिरावट देखी गई। साल 2018 में सितंबर में यहां स्कूलों की संख्या 163,142 थी जो सितंबर 2020 में घटकर 137,068 हो गई। जबकि मध्य प्रदेश में स्कूलों की संख्या में 22,904 स्कूलों की गिरावट देखी गई। यहां पर सितंबर 2018 में स्कूलों की संख्या 122,056 थी जो सितंबर 2020 में घटकर 99,152 हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार और बंगाल दो ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा प्राइवेट स्कूलों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है। बता दें कि UDISE, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की एक यूनिट है जो हर साल स्कूलों से संबंधित डेटा उपलब्ध कराती है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,