हरियाणा: 17 साल की लड़की को 40-50 हजार में बार-बार बेचा, दिल्‍ली की जालसाज महिला गिरफ्तार - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, May 13, 2022

हरियाणा: 17 साल की लड़की को 40-50 हजार में बार-बार बेचा, दिल्‍ली की जालसाज महिला गिरफ्तार

हरियाणा: 17 साल की लड़की को 40-50 हजार में बार-बार बेचा, दिल्‍ली की जालसाज महिला गिरफ्तार 


हरियाणा के भिवानी में दुल्हन की चाह में लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। माता-पिता की की मौत के बाद एक लाचार एवं बेबस 17 साल की किशोरी को दिल्ली की एक जालसाज महिला ने सौदेबाजी कर भिवानी, खरखौदा, जींद व अन्य कई जगह महज 40 से 50 हजार रुपये में बेचा। भिवानी की महिला थाना पुलिस टीम ने इस मामले में किशोरियों की सौदेबाजी करने वाली दिल्ली निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में भिवानी के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया भिवानी की महिला थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली की रहने वाली रीना नामक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपित महिला को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,