नोएडा: बहन ने शराब पीने से रोका तो चार गोलियां मार कर दी हत्या, पिस्टल के साथ गिरफ्तार - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, March 13, 2022

नोएडा: बहन ने शराब पीने से रोका तो चार गोलियां मार कर दी हत्या, पिस्टल के साथ गिरफ्तार

नोएडा: बहन ने शराब पीने से रोका तो चार गोलियां मार कर दी हत्या, पिस्टल के साथ गिरफ्तार 


बिसरख कोतवाली एरिया के रोजा जलालपुर गांव में हुई हत्या (Murder) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भाई ने ही बहन के सीने में चार गोलियां मारकर हत्या की थी। बहन अपने भाई को नशे की लत से दूर करना चाहती थी, उसे आए दिन से शराब पीने से रोकती थी। शराब (alcohol) पीने को लेकर भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस के साथ दो मैगजीन बरामद की है।

एडीसीपी इलामारन ने बताया कि रूचि अपने पति के साथ रोजा जलालपुर गांव में किराए पर रहती थी। रूचि के साथ उसका भाई सूरज रस्तोगी भी रह रहा था। सूरज इनवर्टर आदि की मरम्मत का काम करता है। उन्होंने बताया कि सूरज शराब के साथ अन्य नशे का आदी हो गया था। आरोपी रोजाना नशे में धुत हालत में घर पहुंचता था। उसकी बहन नशा और शराब का विरोध करती थी। शुक्रवार रात को भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। जिसका विरोध उसकी बहन रूचि ने किया। इसी को लेकर दोनों भाई-बहन के बीच झगड़ा हो गया। उसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली मारनी शुरू कर दी। आरोपी ने बहन को चार गोलियां मारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

बहन को बहुत मानता था, फिर भी कर दी हत्या
एडीसीपी ने बताया कि सूचना मिली थी आरोपी इटैहरा गोलचक्कर के पास से आने वाला है। पुलिस ने गोलचक्कर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस के साथ दो मैगजीन बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी अपने बहन से बहुत प्यार करता था। हर साल अपनी बहन से राखी जरुर बंधवाता था। लेकिन नशे के विरोध करने पर उसी भाई ने बहन को गोलियों से छलनी कर दिया।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,