उत्तर प्रदेश:लखनऊ: हर बूथ पर पहला वोटर लगाएगा मत-वृक्ष, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए लखनऊ DM ने की अनोखी पहल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, February 21, 2022

उत्तर प्रदेश:लखनऊ: हर बूथ पर पहला वोटर लगाएगा मत-वृक्ष, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए लखनऊ DM ने की अनोखी पहल

उत्तर प्रदेश:लखनऊ: हर बूथ पर पहला वोटर लगाएगा मत-वृक्ष, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए लखनऊ DM ने की अनोखी पहल 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022)का तीन चरणों में मतदान हो चुके हैं। 23 फरवरी को लखनऊ समेत 9 जिलों में चौथे चरण के मतदान होंगे। ऐसे में लखनऊ के ज‍िला निर्वाचन अधिकारी ने पहली बार मतदान करने वालों के लिए अनोखी पहल की है। इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर मत वृक्ष (पौधा) लगाए जाएंगे। पहली महिला और पुरुष मतदाता एक-एक पौधा लगाएंगे। साथ ही पोलिंग पार्टियां भी एक पौधा लगाएंगी। दरअसल, इसका मुख्य उद्देश्य वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना और पर्यावरण के प्रति मतदाताओं को जागरूक करना है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि 23 को पहले मतदान करने वालों को मत-वृक्ष लगाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रत्येक बूथ पर 3 पौधों का रोपण किया जाएगा। पहला मत-वृक्ष बूथ की प्रथम महिला मतदाता लगाएगी। दूसरा मत-वृक्ष बूथ के प्रथम पुरुष मतदाता और तीसरा मत-वृक्ष पोलिंग पार्टी के द्वारा लगाया जाएगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लखनऊ वन अधिकारी को सभी बूथों पर मत-वृक्ष को पहुँचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ में 4062 बूथों पर होगा मतदान
लखनऊ में चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे 1527 केंद्रों के 4062 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर तैयारी पूरी हो गई है। रमाबाई रैली स्थल के स्ट्रॉन्ग रूम में हर बूथ के लिए निर्धारित कुल 4062 ईवीएम भी लॉक कर दी गई हैं। 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाएगा। मतदान के लिए आने वाले सभी लोगों की जांच होगी। इसके बाद भी उन्हें मतदान केंद्र के भीतर दाखिल होने दिया जाएगा।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,