उत्तर प्रदेश: महराजगंज: राहुल के बाद अब प्रियंका को यूपी से बेदखल करने पर तुलीं स्मृति ईरानी, महराजगंज में बोला हमला - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, February 22, 2022

उत्तर प्रदेश: महराजगंज: राहुल के बाद अब प्रियंका को यूपी से बेदखल करने पर तुलीं स्मृति ईरानी, महराजगंज में बोला हमला

उत्तर प्रदेश: महराजगंज: राहुल के बाद अब प्रियंका को यूपी से बेदखल करने पर तुलीं स्मृति ईरानी, महराजगंज में बोला हमला 

 यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) का प्रचार चरम पर है। चुनावी रैली में नेताओं के आरोप-प्रत्‍यारोप स‍िलस‍िला तेज हो गया है। ऐसे में बीजेपी मह‍िला व‍िंग की फायर ब्रॉड नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को अमेठी की सरजमीं पर पटखनी देने वालीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मंगलवार को प्रचंड रूप देखने को म‍िला। महाराजगंज की रैली में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्र‍ियंका गांधी वाड्रा पर जोरदार हमला बोला। स्मृति ईरानी ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से प्र‍ियंका गांधी के सामने यूपी-ब‍िहार की बेइज्‍जती करने पर उन्‍हें जमकर घेरा।

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि यूपी की बेटी पंजाब में जाके ठहाके लगाई। तब यूपी और बिहार के लोगों की बेइज्जती हुई। उन्‍होंने कहा क‍ि पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्र‍ियंका के सामने लगातार यूपी-ब‍िहार पर तंज कसते रहे लेक‍िन प्र‍ियंका गांधी लगातार मौन साधे ख‍िलख‍िलाती रहीं। उन्‍होंने कहा क‍ि कांग्रेस की नजर में यूपी-ब‍िहार के लोगों की कोई इज्‍जत नहीं है।

गुंडों का साथ नहीं देंगे कृष्ण
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की होती थी तो गरीबों तक राशन नहीं पहुंचता था। आधे-आधे राशन कांग्रेस के नेता खाते थे और आधे घर ले जाते, लेक‍िन देश की गरीज जनता भूखी रहती थी। स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा क‍ि कृष्ण ने सपा के सपने में कहा है गुंडों का साथ नहीं देंगे।

यूपी में आ रही बीजेपी सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता को भरोसा है और भाजपा के प्रति विश्वास है, जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता कमल का फूल खिलाने को संकल्पित है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,