महाराष्ट्र में वीकेंड या मिनी लॉकडाउन? शुक्रवार शाम तक होगा फैसला! मुंबई मेयर ने दिया संकेत - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

महाराष्ट्र में वीकेंड या मिनी लॉकडाउन? शुक्रवार शाम तक होगा फैसला! मुंबई मेयर ने दिया संकेत

महाराष्ट्र में वीकेंड या मिनी लॉकडाउन? शुक्रवार शाम तक होगा फैसला! मुंबई मेयर ने दिया संकेत 

मुंबई और महाराष्ट्र में तेज रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस रफ्तार को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक भी कर रहे हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद मुंबई और महाराष्ट्र में प्रतिबंधों को और भी कड़ा किया जा सकता है। संभावना इस बात की भी है कि राज्य में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है। इस बात के संकेत मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दिए है।

पूर्ण लॉकडाउन नहीं
मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि फिलहाल कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या काफी कम है। ओमिक्रोन के शिकार गंभीर मरीजों की संख्या भी काफी कम है। ऐसे में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के आसार काफी कम हैं।

महाराष्ट्र में 36,265 नए मरीज
महाराष्ट्र में कोविड (Maharashtra Covid News) केसों में गुरुवार को बंपर इजाफा देखने को मिला है। गुरुवार को बीते 24 घंटों के दौरान 36,265 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिविटी रेट 9.71 फीसदी तक पहुंच गया है। हालांकि शुक्र की बात है कि जिस अनुपात में कोविड केस मिल रहे हैं उस हिसाब से मृत्युदर बेहद कम है। गुरुवार को राज्य में 13 मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों में से 79 ओमिक्रॉन (Omicron Cases in Maharashtra) के हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 26,538 नए मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रहे इजाफे के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है। टोपे ने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा को बंद करने और एक से दूसरे जिले में यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार नहीं किया है।

मुंबई में सबसे ज्यादा ओमीक्रोन के नए मामले
ओमीक्रोन के 79 नए मामलों में से 57 मुंबई से हैं। ठाणे नगर निगम क्षेत्र से 7, नागपुर से 6, पुणे नगर निगम क्षेत्र से 5, पुणे ग्रामीण से 5 और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम क्षेत्र से ओमिक्रॉन का एक केस मिला है। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के 876 मरीज मिल चुके हैं।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,