छत्तीसगढ़: कांकेर-नक्सली बनकर पुलिस के लोग कर रहे हैं वसूली... कांकेर में पर्चा फेंक नक्सलियों ने लगाया बड़ा आरोप - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

छत्तीसगढ़: कांकेर-नक्सली बनकर पुलिस के लोग कर रहे हैं वसूली... कांकेर में पर्चा फेंक नक्सलियों ने लगाया बड़ा आरोप

छत्तीसगढ़: कांकेर-नक्सली बनकर पुलिस के लोग कर रहे हैं वसूली... कांकेर में पर्चा फेंक नक्सलियों ने लगाया बड़ा आरोप 

कांकेर जिले में नक्सलियों ने पर्चे के जरिए एक बार फिर से पुलिस को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने सुरुगदोह इलाके में पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों की तरफ से फेंके गए पर्चे में गोंडपाल, गुरदाटोला, फुलचुर जैसे गांव का जिक्र करते हुए फर्जी तरीके से ग्रामीणों को डरा कर उनसे वसूली करने का आरोप लगाया है। पर्चा फेंकने की जिम्मेदारी नक्सलियों की RKB डिवीजन ने ली है।

दरअसल, पिछले दिनों फर्जी नक्सली बनकर डकैती डालने पहुंचे बदमाशों के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस पर नक्सलियों ने पुलिस पर लूटपाट करने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। पर्चे में लिखा है कि पुलिसकर्मी फर्जी नक्सली बनकर लूट करते हैं और ग्रामीणों को डरा कर उनसे वसूली करते हैं। इसके बाद नक्सली पकड़े जाते हैं तो नाम छुपाया जाता है।

इतना ही नहीं यह भी आरोप लगाया कि गुर्दा टोला की घटना में पकड़े गए आरोपियों के नाम पुलिस ने इसलिए उजागर नहीं किए थे क्योंकि इसमें पुलिस के ही लोग शामिल थे। इन आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सवालों के घेरे में है। पर्चा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,