राजस्थान:जयपुर- पंप डीलर्स की हड़ताल के बीच एक बार फिर बढ़ा पेट्रोल -डीजल, जानिए आज का भाव - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, October 28, 2021

राजस्थान:जयपुर- पंप डीलर्स की हड़ताल के बीच एक बार फिर बढ़ा पेट्रोल -डीजल, जानिए आज का भाव

राजस्थान:जयपुर- पंप डीलर्स की हड़ताल के बीच एक बार फिर बढ़ा पेट्रोल -डीजल, जानिए आज का भाव

Petrol Diesel price hike : पेट्रोल और डीजल के दामों पर अंकुश लगाने और पेट्रोल डीजल की अवैध तस्करी रोकने सहित कई मांगो को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स ने तीन हड़ताल (Petrol pump Rajasthan strike ) की। लेकिन हड़ताल पर कोई नतीजा निकला। वहीं इससे पहले ही पेट्रोलियम कम्पनियों (oil companies) ने एक बार फिर दाम बढ़ा दिए हैं। जानकारी के अनुसार इस महीने में इक्कीस बार पेट्रोल डीजल के दामों (Rate of petrol diesel )में बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार दाम बढ़ने से आम आदमी का त्योहारी सीजन ( festival season) में जीना दुश्वार हो गया है।

बढ़ोतरी के बाद क्या हैं दाम
यदि आंकड़ों की बात की जाये तो जयपुर में पेट्रोल के दाम 115.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 106.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 120.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 111.61 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम पहली बार 120 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं।

तीन दिन पेट्रोल पम्प डीलर रहे थे हड़ताल पर
पेट्रोल पंप डीलर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन हड़ताल पर थे। फिलहाल यह हड़ताल कल शाम को ही वार्ता के बाद समाप्त की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार आज जयपुर में उच्चस्तरीय वार्ता की जानी है, लेकिन इसी बीच एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना काफी चिंताजनक है। पेट्रोल पंप डीलर्स ने कहा है कि उन्होंने दीवाली के त्यौहार और किसानो की बिजाई के समय को देखते हुए हड़ताल एक बार स्थगित की है ,लेकिन यदि आज की वार्ता में कोई हल नहीं निकला, तो फिर एक महीने बाद पूरे प्रदेश में हड़ताल की जाएगी।

भाजपा का आज पूरे प्रदेश में उपखण्ड स्तर पर हल्ला बोल
इधर बढ़ती महंगाई को लेकर अब सियासत भी तेज हो गयी है। आज भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में सभी उपखण्ड स्तर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जायेगा। बिजली के बिलों में हुई भारी-भरकम वृद्धि, पेट्रोल डीजल पर लगातार वैट की वृद्धि सहित कई मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,