मध्य प्रदेश: उज्जैन-भगदड़ के बाद मंदिर में बदली व्यवस्था, अब दो घंटे ज्यादा दर्शन देंगे महाकाल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, August 3, 2021

मध्य प्रदेश: उज्जैन-भगदड़ के बाद मंदिर में बदली व्यवस्था, अब दो घंटे ज्यादा दर्शन देंगे महाकाल

मध्य प्रदेश: उज्जैन-भगदड़ के बाद मंदिर में बदली व्यवस्था, अब दो घंटे ज्यादा दर्शन देंगे महाकाल

सावन महीने के पहले सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में भगदड़ की हालत पैदा होने के बाद दर्शन व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। दर्शन के समय को दो घंटे बढ़ाया गया है। अब सावन महीने में हर सोमवार को प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन होंगे। सामान्य दर्शन के लिए प्रीबुकिंग अनिवार्य होगा।

पिछले सोमवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था बेपटरी नजर आई थी। एक साथ हजारों श्रद्धालुओं के घुसने से भगदड़ की स्थिति भी बनी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर में सावन महीने में दर्शन व्यवस्था को लेकर परिवर्तन किए गए हैं। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बदलावों की जानकारी दी।

सभी दर्शनार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे प्रीबुकिंग करवाकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत वैक्सीनशन सर्टिफिकेट अथवा 48 घण्टे पूर्व की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आएं। श्रद्धालुओं से निर्धारित स्लॉट में ही दर्शन के लिए आने की अपील की गई है। बिना प्रीबुकिंग के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सावन महीने में सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक महाकाल के सामान्य और विशेष दर्शन होंगे। इसके लिए भी प्रीबुकिंग अनिवार्य होगा।

महाकाल की सवारी में केवल पांच कर्मचारी
महाकाल की सवारी निकलने के दौरान सभामण्डप में प्रवेश वर्जित रहेगा। सवारी में केवल कहार, पुजारी, पुलिस और महाकाल मंदिर के पांच कर्मचारी शामिल होंगे। मार्ग पर सजावट और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामघाट व सवारी मार्ग पर भीड़ और आमजन को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। रामघाट पूजन स्थल पर केवल पुजारी ही मौजूद होंगे।

इस रास्ते से निकलेगी सवारी
महाकाल की सवारी बड़ा गणेश, हरसिद्धि चौराहा ,झालरिया मठ से रामघाट और वापसी में रामघाट से हरसिध्दि पाल, हरसिद्धि मन्दिर, बड़ा गणेश होकर महाकाल मंदिर पंहुचेगी। सवारी के दौरान आसपास के सभी मार्ग बन्द रहेंगें।

यह हैं खास बदलाव
सावन महीने में शनिवार, रविवार और सोमवार को प्रवेश और निर्गम चारधाम से होगा। प्रसाद, शीघ्र दर्शन, सामान, जूता स्टैण्ड और पार्किंग की व्यवस्था चारधाम पार्किंग के पास से रहेगी। सोमवार को सामान्य प्रोटोकॉल तथा शीघ्र दर्शन व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी। पुजारी, पत्रकार, ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों की प्रवेश व्यवस्था गेट नम्बर चार से होगी। हार फूल आदि की बिक्री त्रिवेणी संग्रहालय मार्ग से रहेगी। महाकाल घाटी और बेगमबाग मार्ग पर दर्शनार्थियों को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,