उत्तर प्रदेश: आगरा-ये कैसी स्मार्ट सिटी? बारिश में सड़क बीच-बीच से गायब - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

उत्तर प्रदेश: आगरा-ये कैसी स्मार्ट सिटी? बारिश में सड़क बीच-बीच से गायब

उत्तर प्रदेश: आगरा-ये कैसी स्मार्ट सिटी? बारिश में सड़क बीच-बीच से गायब 

मंगलवार और बुधवार हुई बारिश में आगरा की सड़कें नदियां बन गईं, लेकिन अगले दिन जब पानी उतरा तो गड्ढे उभर आए। शहर की तकरीबन एक दर्जन से सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए, जबकि दयालबाग, मारुती एस्टेट, कमला नगर जैसी पॉश कालोनियों में तो 10 फीट तक के गहरे गड्ढे हो गए।

10 फीट गहरे गड्ढे में फंस गए दंपती
दयालबाग में 100 फीट रोड पर गुरुवार रात 12 बजे अदनबाग से एचडीएफसी बैंक की तरफ मुड़ते ही सतलीला अपार्टमेंट के सामने सड़क धंस गई। इसमें करीब 10 फीट का गड्ढा हो गया। उसी दौरान क्रेटा कार से पुष्पांजलि बाग कॉलोनी निवासी चिराग पुरी अपनी पत्नी स्वेता पुरी के साथ जा रहे थे। उनकी गाड़ी इसी गहरे गड्ढे में जा धंसी।

बाल-बाल बचे दंपती
तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद को आ गए। उन्होंने चिराग पुरी और उनकी पत्नी श्वेता पुरी को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन से गाड़ी को बाहर निकाला गया। गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के बीचों-बीच 10 फीट गहरा और आठ फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। कोई और हादसा न हो इसलिए शुक्रवार सुबह पुलिस ने रास्ते पर बैरीकेड लगा दी। साथ ही वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क दो बार और इससे 50 मीटर आगे भी गहरा गड्ढा हुआ था।

एक दर्जन सड़कों पर हो गए गड्ढे
शहर में एक हजार करोड़ के प्रोजक्ट पर स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। गंगाजल की खोदाई ने शहर की सड़कें खोद दी हैं। बोदला- किशोरपुरा-लोहामंडी रोड पर कीचड़ और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कमला नगर, पश्चिमपुरी, मारुती एस्टेट, सिकंदरा, दयालबाग रोड, फतेहाबाद रोड, तोरा, हलवाई की बगीची, कलाल खेरिया, कालिंदी विहार 100 फुटा रोड जगह-जगह धंस गई हैं। इसके अलावा गंगाजल प्रोजक्ट के तहत हो रही खोदाई वाली सड़कें मिट्टी के दलदल में तब्दील हो गई हैं।

यूपी में चुनाव करीब है। जनता को आजतक याद है सड़कें दुरुस्त करने का वो वादा। बारिश के बीच विकास की असली तस्वीर सामने आने लगी है। आगरा में सड़कें बीच-बीच से गायब हो रही है। आप सोच रहे होंगे कि सड़क कैसे गायब रही है तो पूरा मामला समझ लीजिए। बात कुछ ऐसी है कि आगरा में बारिश रुकने के बाद जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गाड़ियां फंस रही हैं। इससे लोगों की जान का जोखिम बढ़ रहा है। गुरुवार रात तकरीबन 12 बजे इस गहरे गड्ढे में एक दंपती की कार फंस गई। बहुत मुश्किल के बाद स्थानीय लोगों ने कार को बाहर निकाला। सवाल है निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर। सवाल है निर्माण में आई लागत को लेकर। सवाल है इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,