मध्य प्रदेश: भोपाल-बिल्डिंग परमिशन के लिए अनिवार्य हुआ पौधे लगाना, नियम बनाने वाला देश का पहला राज्य बना एमपी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, June 5, 2021

मध्य प्रदेश: भोपाल-बिल्डिंग परमिशन के लिए अनिवार्य हुआ पौधे लगाना, नियम बनाने वाला देश का पहला राज्य बना एमपी

मध्य प्रदेश: भोपाल-बिल्डिंग परमिशन के लिए अनिवार्य हुआ पौधे लगाना, नियम बनाने वाला देश का पहला राज्य बना एमपी

मध्य प्रदेश में बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं सहित हर तरह की बिल्डिंग पर यह नियम लागू होगा। यह नियम बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
सीएम ने यह घोषणा करते हुए कहा कि हमने अपने स्वार्थ के लिए जंगल और जमीन को इतना नुकसान पहुंचाया कि तापमान बढ़ने लगा है। इसके बुरे नतीजे भी सामने आने लगे हैं। अगर हमने सुधार नहीं किया तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।
सीएम ने कहा कि पेड़ काटना पाप है। मनुष्य ने भौतिक प्रगति के लिए प्रकृति से खिलवाड़ किया है। पर्यावरण में आया असंतुलन कई समस्याएं पैदा कर रहा है। हमें बचपन से प्रकृति की पूजा करने की सीख दी गई है, लेकिन हम इसका पालन नहीं कर रहे। इसलिए आज हम इतने बड़े संकट में हैं। हमें पर्यावरण को सुधारना होगा।
शिवराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए जरूरी है कि हम साल में कम से कम एक पेड़ लगाएं और उसका संरक्षण करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पौधारोपण के लिए 'अंकुर' अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें भागीदार बनने के लिए 'वायुदूत एप' तैयार किया गया है। आम लोग पौधा लगा कर उसका फोटो एप पर अपलोड कर सकते हैं। सीएम ने रायसेन में रहने वाली सात साल की कोपल को अंकुर अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने की भी घोषणा की।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,