बिहार : मोबाइल ब्लास्ट, चपेट में आकर घायल हुआ लड़का.. तेज आवाज से थर्राया पूरा घर - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, April 4, 2021

बिहार : मोबाइल ब्लास्ट, चपेट में आकर घायल हुआ लड़का.. तेज आवाज से थर्राया पूरा घर

बिहार : मोबाइल ब्लास्ट, चपेट में आकर घायल हुआ लड़का.. तेज आवाज से थर्राया पूरा घर

औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के चन्दा गाव में शिवनायक मिश्र का 15 साल का बेटा अंकुर मोबाइल ब्लास्ट से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित के चाचा डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र ने बताया कि अंकुर हाथ में रेडमी गो कंपनी का मोबाइल लिए हुए था। अचानक ये मोबाइल बड़ी तेज आवाज के साथ फट गया। इस बाद मोबाइल सेट में आग लग गई। ब्लास्ट और आग की चिनगारी लड़के के चेहरे और कपड़े पर पड़ने से कई जगह शरीर के भाग जल गए।
मोबाइल में ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि लड़का बहुत देर तक अचेत रह और घर में भयावह स्थिति बन गई। दाउदनगर के एक निजी चिकित्सक ने अंकुर का इलाज किया जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पीड़ित के चाचा हेरम्ब कुमार मिश्र ने कहा कि जिन घटनाओं को उनका परिवार अखबारों में पढ़ा करता था वो उनके घर में ही हो गई।
छठी क्लास के छात्र की हुई मौत
मोनू के रूप में पहचाने जाने वाले कक्षा 6 के छात्र की उस समय मौत हो गई, जब बैटरी फटने से उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई। मोनू ने अपने मोबाइल की बैटरी को 'जुगाड़' चार्जर से चार्ज किया था। एक घंटे बाद, उसने इसे छूकर बिजली की जांच करने का सोचा और इसी दौरान बैटरी फट गई, जिससे उसका चेहरा घायल हो गया।
किशोर के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोर कीपैड वाला मोबाइल लेकर उसकी बैटरी को चार्ज कर रहा था। उसी समय यह हादसा हो गया। बहरहाल इस घटना से गांव के लोग सदमे में हैं।
#vsknews
Hrishikesh Singh

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,