उत्तर प्रदेश: बस्ती-पंचायत चुनाव के बीच सपा में शामिल हुये सैकड़ो लोग सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने दिलायी सदस्यता - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, April 20, 2021

उत्तर प्रदेश: बस्ती-पंचायत चुनाव के बीच सपा में शामिल हुये सैकड़ो लोग सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने दिलायी सदस्यता

उत्तर प्रदेश: बस्ती-पंचायत चुनाव के बीच सपा में शामिल हुये सैकड़ो लोग सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने दिलायी सदस्यता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने मंगलवार को बसहवा स्थित जिला पंचायत बस्ती चतुर्थ के सपा प्रत्याशी अमरेन्द्र यादव के चुनाव कार्यालय पर 100 से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करते हुये सदस्यता दिया। कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में जिस प्रकार से मतदाताओं का समर्थन पार्टी को मिल रहा है उससे तंय है कि पार्टी जन सहयोग से जीत का रेकार्ड बनायेगी।
सपा में शामिल होने वाले लोगों का जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने आवाहन किया कि वे पार्टी के रीति, नीति के अनुरूप लोगों को जोड़े। जनपद के मतदाता एक स्वर से परिवर्तन का मन बना चुके हैं।
समाजसेवी अशोक सिंह ने सपा का दामन थामते हुये कहा कि साम्प्रदायिक और लगातार झूठ बोलकर छल करने वाले दलों से सपा ही मुकाबला कर सकती है। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा की लहर चल रही है। समाजसेवी अशोक सिंह के साथ मुख्य रूप से धनंजय सिंह, श्याम सुन्दर गुप्ता, विक्रम सिंह, सूर्यवीर सिंह, परवेश सिंह, चंचल मिश्र, अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, शिवम सिंह, ओम जीत सिंह, उदयशंकर दूबे, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, वृजेश त्रिपाठी, सूर्यजीत सिंह, जोगेश्वर सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, छोटू, प्रमोद त्रिपाठी, रवि शुक्ल, आलोक शुक्ल, भोलू त्रिपाठी, आशु सिंह, अवनीश सिंह, वैभव दूबे के साथ ही सैकड़ो लोग सपा में शामिल हुये।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,