महाराष्ट्र: मुंबई - शराब नहीं मिली तो सेनेटाइजर पीने से 6 की मौत, ऑक्सीजन वाल्व बंद होने से 2 कोरोना मरीजों की मौत - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, April 24, 2021

महाराष्ट्र: मुंबई - शराब नहीं मिली तो सेनेटाइजर पीने से 6 की मौत, ऑक्सीजन वाल्व बंद होने से 2 कोरोना मरीजों की मौत

 


मुंबई। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब नहीं मिलने के बाद  सेनेटाइजर पीने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने मारे गए तीन लोगों की मौत का कारण सेनेटाइजर पीना बताया है जबकि इन्हीं परिस्थितियों में मरने वाले बाकी तीन लोगों का पुलिस को बिना बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को शुक्रवार को सूचित किया गया था कि वाणी के ग्रामीण अस्पताल में तीन लोगों को उल्टी आने एवं असहज महसूस करने के बाद भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजन ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिलने पर इन लोगों ने सेनेटाइजर पी लिया था। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस को सूचित किए बाकी तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में जांच जारी है।

#VSKNEWS 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,