राजस्थान :जोधपुर- लेडी कांस्टेबल की आंखों में मिर्च डाली, फलौदी जेल से 16 कैदी फरार - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, April 6, 2021

राजस्थान :जोधपुर- लेडी कांस्टेबल की आंखों में मिर्च डाली, फलौदी जेल से 16 कैदी फरार

राजस्थान :जोधपुर- लेडी कांस्टेबल की आंखों में मिर्च डाली, फलौदी जेल से 16 कैदी फरार

राजस्थान के जोधपुर जिले की फलौदी जेल से सोमवार को 16 कैदी फरार हो गए। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह को इस घटना की जानकारी दी गई। जिनके निर्देशन के बाद फलौदी के विभिन्न रास्तों पर सघन नाकेबंदी की गई है। यहां से निकलने वाले हर वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
उप जिला कलेक्टर यशवंत आहूजा ने बताया कि फलोदी जेल की महिला सुरक्षा प्रहरी की आंखों में मिर्च डालकर यह कैदी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब शोर शराबा हुआ तो जेल कर्मियों ने जाकर देखा तो सब्जी बिखरी हुई थी और एक महिला प्रहरी तड़प कर चिल्ला रही थी। उसने बताया कि कैदियों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाली और फरार हो गए।
यह कैदी हुए फरार
इस घटना में सुखदेव, शौकत अली और अशोक 302 यानी हत्या के मामले में विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदी थे। प्रदीप 304 यानी हत्या के प्रयास का आरोपी था। इसके अलावा जगदीश प्रेम अनिल मोहन राम श्रवण मुकेश और शिवप्रताप एनडीपीएस मामले यानी कि मादक पदार्थ तस्करी के मामले में सजायाफ्ता वह विचाराधीन कैदी थे।
पूरे इलाके में सघन नाकेबंदी
कैदियों के भागने की सूचना मिलते ही उप जिला कलेक्टर ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह को इस घटना की जानकारी दी। उनके निर्देशन के बाद फलौदी के विभिन्न रास्तों पर सघन नाकेबंदी की गई है। यहां से निकलने वाले हर वाहन की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। फिलहाल इन कैदियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
#vsknews
Smavrat chaturvedi

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,