उत्तर प्रदेश:उन्नाव-जिले को मिली महिला रिपोर्टिंग चौकी,मिटी महिला थाना से दूरी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, March 10, 2021

उत्तर प्रदेश:उन्नाव-जिले को मिली महिला रिपोर्टिंग चौकी,मिटी महिला थाना से दूरी

उत्तर प्रदेश:उन्नाव-जिले को मिली महिला रिपोर्टिंग चौकी,मिटी महिला थाना से दूरी 

    उन्नाव के निर्देशन में "मिशन शक्ति" के तहत दिनाँक 08.03.2021 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय से सुदूर बीघापुर क्षेत्रांतर्गत महिला पुलिस चौकी – परामर्श केन्द्र स्थापित किया गया है। चौकी की स्थापना मुख्यतः महिला संबन्धी मामलों को पूर्ण तत्परता एवं संवेनशीलता के साथ निस्तारित करना एवं उनके मध्य आत्मविश्वास व न्याय के प्रति निष्ठा जागृत करना है। चौकी खुलने से अब मुख्यालय से दूर स्थित क्षेत्रों की महिलाओं को महिला थाना आने की आवश्यकता नहीं होगी। उनकी शिकायत को महिला चौकी में सुनकर उसका त्वरित निस्तारण किया जायेगा। रिपोर्टिंग महिला चौकी जनपद में मिनी महिला थाना की तरह कार्य कर रही है। 
चौकी में नियुक्त पुलिसकर्मियों का विवरणः-
1. उ0नि0 अर्चना
2. हे0का0 करूणा शंकर
3. हे0का0 शिव कुमार पाण्डेय
4. म0का0 रीना देवी
5. म0का0 अर्चना मिश्रा 
6. का0 आशीष कुमार पाण्डेय
7. का0 सर्वेश कुमार वर्मा


    #vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,