महाराष्ट्र : नागपुर - दोस्त की गर्लफ्रैंड को शराब पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, March 31, 2021

महाराष्ट्र : नागपुर - दोस्त की गर्लफ्रैंड को शराब पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 नागपुर में दोस्त ने दोस्त की गर्लफ्रेंड को शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद तत्काल आरोपी को अरेस्ट किया है।


नागपुर  शहर के अजनी पुलिस स्टेशन की हद में यह बलात्कार की घटना हुई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निराशा और अवसाद से बाहर निकालने में मदद करने के नाम पर आरोपी ने पीड़िता के साथ अपनी नज़दीकियां बढ़ाईं और फिर उसके बाद अत्याचारों का सिलसिला शुरू हुआ।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि दोनों एक दूसरे को तकरीबन एक साल से जानते हैं। वो नागपुर में पढ़ाई के लिए आई थी। जिसके लिए पीड़िता ने अजनी पुलिस स्टेशन की हद में किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू किया था। पीड़ित लड़की कई दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी। इसी बीच आरोपी युवती को अपने जाल में फंसाने के प्रयास में जुटा हुआ था।
आरोपी ने मंगलवार को युवती को पहले शराब पिलाई फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना से पीड़िता की मानसिक हालत और भी बिगड़ गयी है। परेशान युवती ने होश में आने के बाद तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

#VSKNEWS


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,