विशेष: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, नागपुर में लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़ - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, March 13, 2021

विशेष: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, नागपुर में लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

विशेष: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, नागपुर में लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

        कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कुछ शहरों में लॉकडाउन तो कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है । राज्य सरकार ने अकोला में 3 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। जो 15 मार्च तक का होगा वही नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक 1 सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। 
        देश के कई राज्यों में करो ना एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है इस लिस्ट में महाराष्ट्र और केरल सबसे आगे हैं पॉजिटिव मामले बढ़ने से एक बार फिर चिंता बढ़ रही है महाराष्ट्र में हालात को काबू करने के लिए उधर सरकार ने 8 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन या आशिंक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है ।इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी। इन सबके बीच लापरवाही देखने को मिल रही है।  लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15,817 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 6 महीने में 1 दिन में आने वाली सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस हैं औरंगाबाद में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। 
        बाकी दिनों में रात 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। जलगांव में 15 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा नाशिक में आशिंक लॉकडाउन रहेगा।
        महाराष्ट्र में 21 मार्च तक स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है होटल और रेस्तरां को रात 10:00 बजे तक काम करने की अनुमति दी गई है । साथ ही होटल और रेस्तरां को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ चलेंगे।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,