महिला की करंट लगने से हुई मौत के बाद हंगामा, कांग्रेस MLA विश्वेन्द्र सिंह ने की समझाइश - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, February 6, 2021

महिला की करंट लगने से हुई मौत के बाद हंगामा, कांग्रेस MLA विश्वेन्द्र सिंह ने की समझाइश

 महिला की करंट लगने से हुई मौत के बाद हंगामा, कांग्रेस MLA विश्वेन्द्र सिंह ने की समझाइश



भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को तड़के सुबह मथुरा गेट थाना इलाके की आरके पुरम कॉलोनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला प्रियंका शर्मा एक मकान में तीसरी मंजिल पर किराये पर रहती ती। जब वो सुबह वह छत पर झाड़ू लगाने पहुंची। तो यहां से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद यहां ताड़व मच गया। घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। साथ ही प्रदर्शन भी शुरू कर दिया।
महिला छत पर झाडू लगाने गई, तो हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने पति और बच्चों के साथ यहां किराए पर रह रही थी। वह शनिवार को मकान की छत पर झाडू देने पहुंची। तभी वहां से गुजर रहे बिजली के तारों के सम्पर्क में आई गई। इसके बाद उसकी मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही आज किसान पंचायत में जा रहे कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे । साथ ही नाराज लोगों की समझाइश की। साथ ही बिजली विभाग को वहां से तारों को हटाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों का कहना लंबे समय से विभाग से लगा रहे थे गुहार
मौके पर पहुंचे मथुरा गेट के एएसआई श्याम सुन्दर ने बताया की महिला की मौत के बाद लोगों ने जाम लगा दिया था। लिहाजा पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत किया है। इधर स्थानीय लोगों ने कहा कि कॉलोनी का निर्माण कर दिया गया है। उसके बावजूद यहां से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। इस लाइन को हटाने के लिए कॉलोनी के लोग काफी समय से बिजली अधिकारियों ने गुहार लगा रहे है ,मगर किसी ने नहीं सुनी और आज ये हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौत हो गयी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,