उत्तर प्रदेश: मथुरा में मंत्रों की पावन गूंज के बीच यमुना आरती में शामिल हुए CM योगी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, February 14, 2021

उत्तर प्रदेश: मथुरा में मंत्रों की पावन गूंज के बीच यमुना आरती में शामिल हुए CM योगी

 मथुरा में मंत्रों की पावन गूंज के बीच यमुना आरती में शामिल हुए CM योगी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा-वृंदावन के दौरे पर रहे। कान्हा की नगरी मथुरा में हरिद्वार कुंभ के पहले होने वाली वैष्णव बैठक में भाग लिया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद हरिद्वार कुंभ से पूर्व वृंदावन में मेले का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम 40 दिन तक चलेगा। मेला स्थल पर ही बने श्री देवराहा बाबा घाट का लोकार्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां यमुना आरती में भाग लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की है और विभिन्न विकास परियोजनाएं भी शुरू की गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर जाकर दर्शन किए।

#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,