मध्य प्रदेश:इंदौर-शर्मनाक! खरगोन जिला अस्पताल के गेट पर गार्ड ने महिला को घसीटा - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, February 21, 2021

मध्य प्रदेश:इंदौर-शर्मनाक! खरगोन जिला अस्पताल के गेट पर गार्ड ने महिला को घसीटा

मध्य प्रदेश:इंदौर-शर्मनाक! खरगोन जिला अस्पताल के गेट पर गार्ड ने महिला को घसीटा

            इंदौर के बाद खरगोन में विक्षिप्त बुजुर्ग महिला के साथ सुरक्षा गार्ड ने अमानवीय व्यवहार किया है। विक्षिप्त महिला को जिला अस्पताल के गेट पर सुरक्षाकर्मी ने घसीटा है। तस्वीरें सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह मरीजों पर पत्थर फेंक रही थी।
        एमपी के खरगोन जिले से एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सिक्योरिटी गार्ड एक बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल के गेट से घसीटते हुए ले जा रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन घटना से इनकार कर रहा है।
            यह घटना 18 फरवरी की है, लेकिन प्रशासन तब एक्टिव हुई है, जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हालांकि , जिला प्रशासन का कहना है कि विक्षिप्त महिला को गेट से हटाया जा रहा था, ताकि मरीजों और एंबुलेंस को कोई परेशानी न हो। वहीं, तस्वीरों में गार्ड महिला को घसीटते हुए दिखा रहा है। साथ ही उसके कपड़े भी अव्यवस्थित हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,